भारत में सबसे सस्ते मिल रहे हैं ये 5G फोन, लिस्ट में रेडमी और नोकिया भी शामिल

Feb 21, 2024 07:09 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं लेकिन कम बजट बेस्ट डिवाइस का चुनाव नहीं कर पा रहे हैं तो हम आपका काम आसान बना रहे हैं। हम भारत में मिल रहे सबसे सस्ते 5G फोन्स की लिस्ट एकसाथ लेकर आए हैं।

भारत में सबसे सस्ते मिल रहे हैं ये 5G फोन,  लिस्ट में रेडमी और नोकिया भी शामिल

नया फोन खरीदना हो तो 5G मॉडल खरीदने में ही समझदारी है क्योंकि Jio और Airtel की 5G इंटरनेट स्पीड का फायदा उसी स्थिति में मिल सकता है, अगर आपके पास 5G स्मार्टफोन हो। अच्छी बात यह है कि आप 10,000 रुपये से भी कम की शुरुआती कीमत पर 5G फोन खरीद सकते हैं। इन डिवाइसेज की लिस्ट में रेडमी और नोकिया जैसे ब्रैंड्स के फोन भी शामिल हैं। आप इनमें से बेस्ट का चुनाव कर सकते हैं। 

Lava Blaze 5G
बजट फोन में 6.5 इंच HD+ IPS डिस्प्ले मिलता है और 5G कनेक्टिविटी के अलावा इसमें MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा LPDDR4X रैम और 5000mAh बैटरी मिलती है। अमेजन पर 10,499 रुपये में मिल रहे इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। 

यह भी पढ़ें: ₹10 हजार से कम में 5 धांसू फोन: सैमसंग, रियलमी और रेडमी लिस्ट में

Poco M6 Pro 5G
पोको फोन को 10,499 रुपये में Flipkart से खरीदा जा सकता है। 6.79 इंच का FHD+ डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है और Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर मिलता है। इसके रियर पैनल पर 50MP डुअल कैमरा दिया गया है और इसमें 8MP सेल्फी कैमरा दिया है।

Nokia G42 5G
नोकिया का यह स्मार्टफोन 12,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है और इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले 6.5 इंच स्क्रीन साइज के साथ दिया गया है। यह Qualcomm Snapdragon 480+ 5G प्रोसेसर के साथ 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ आता है और इसमें 5000mAh बैटरी दी गई है। 

Itel P55 5G
टेक ब्रैंड आईटेल का यह फोन अमेजन इंडिया पर 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। 6.6 इंच का 90Hz डिस्प्ले HD+ रेजॉल्यूशन के साथ मिलता है और फोन MediaTek Dimensity 6080 5G प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें बैक पैनल पर 50MP डुअल कैमरा और सामने 8MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Redmi 11 Prime 5G
शाओमी का यह स्मार्टफोन अमेजन से सिल्वर क्रोम फिनिश में 9,749 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.58 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले मिलता है और MediaTek Dimensity 700 5G प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 5000mAh बैटरी मिलती है। 

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।