Alert: US में 4 जून से बंद हो रहा Google Pay, उससे पहले कर लें यह काम

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Google ने घोषणा की है कि वह 4 जून, 2024 अमेरिका में Google Pay ऐप को बंद कर रहा है। इस कदम का उद्देश्य सभी सुविधाओं को Google वॉलेट प्लेटफ़ॉर्म में ट्रांसफर करके Google पेमेंट पेशकश को आसान बनाना है:

Alert: US में 4 जून से बंद हो रहा Google Pay, उससे पहले कर लें यह काम

Google ने घोषणा की है कि वह 4 जून, 2024 अमेरिका में Google Pay ऐप को बंद कर रहा है। इस कदम का उद्देश्य सभी सुविधाओं को Google वॉलेट प्लेटफ़ॉर्म में ट्रांसफर करके Google की पेमेंट पेशकश को आसान बनाना है। यानी अब इसका पुराना वर्जन वर्क नहीं करेगा। इस ऐप के बंद होने के साथ ही गूगल ने peer-to-peer पेमेंट भी बंद कर दी है। इसकी मदद से ही अमेरिका में आप पैसे भेज सकते हैं या रिक्वेस्ट कर सकते हैं। अमेरिका में लोग इसी का सहारा लेते थे।


कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिये जानकारी दी है कि Google Pay ऐप अनुभव को सरल बनाने के लिए, स्टैंडअलोन Google Pay ऐप का अमेरिकी संस्करण 4 जून, 2024 से उपयोग के लिए उपलब्ध नहीं होगा। Google Pay ऐप को संयुक्त राज्य अमेरिका में बंद कर दिया जाएगा, लेकिन भारत और सिंगापुर जैसे अन्य बाज़ारों में गूगल पे ऐप आराम से चलता रहेगा।

ये भी पढ़ें:- Redmi का धमाका: चुपके से कम की इस Tablet की कीमत, मिलेगी 8000mAh बैटरी और हैवी रैम

Google ने ब्लॉग में कहा कि भारत और सिंगापुर में Google Pay ऐप का उपयोग करने वाले लाखों लोगों के लिए, कुछ भी नहीं बदलेगा। गूगल पे के बंद होने के बाद अमेरिका में यूजर्स के लिए जो बदलाव आएंगे उनमें से एक यह है कि यूजर अब Google Pay ऐप के माध्यम से अन्य व्यक्तियों से पैसे भेज या प्राप्त नहीं कर सकते हैं।

कंपनी Google Pay यूजर्स को Google वॉलेट ऐप पर शिफ्ट होने की सलाह दे रही है, जो वर्चुअल डेबिट जैसी सुविधाओं को जोड़ती है। यूजर्स अपने अकाउंट में बचे पैसे को देख सकेंगे और बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा Google Pay वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध होगी। 

ये भी पढ़ें:- पूरे 84 दिन तक मौज: रोज 7 रुपए खर्च कर ये कंपनी दे रही 3GB डेटा और फ्री कॉल्स का मज़ा

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Alert: US में 4 जून से बंद हो रहा Google Pay, उससे पहले कर लें यह काम