Alert! अब इन स्मार्टफोन में नहीं चलेंगे Google Maps, YouTube, Gmail जैसे गूगल ऐप्स

Sep 27, 2021 07:16 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दुनियाभर के कई एंड्रॉइड स्मार्टफोन्स पर गूगल के पॉप्युलर ऐप्स बंद होने जा रहे हैं। कंपनी इस महीने के आखिरी तक लाखों स्मार्टफोन्स से Google Maps, YouTube, और Gmail जैसे ऐप्स का सपोर्ट बंद करने जा रहा...

Alert! अब इन स्मार्टफोन में नहीं चलेंगे Google Maps, YouTube, Gmail जैसे गूगल ऐप्स

दुनियाभर के कई एंड्रॉइड स्मार्टफोन्स पर गूगल के पॉप्युलर ऐप्स बंद होने जा रहे हैं। कंपनी इस महीने के आखिरी तक लाखों स्मार्टफोन्स से Google Maps, YouTube, और Gmail जैसे ऐप्स का सपोर्ट बंद करने जा रहा है। गूगल ने इस बात की जानकारी अपनी वेबसाइट पर दी है। कंपनी ने कहा कि एंड्रॉयड 2.3 वर्जन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स 27 सितंबर से अपने डिवाइसेस पर गूगल अकाउंट लॉगिन नहीं कर पाएंगे। बता दें कि गूगल का Android 2.3 ऑपरेटिंग सिस्टम दिसंबर 2010 में लाया गया था, जो अब काफी पुराना हो चुका है। खातों की सुरक्षा के लिए कंपनी Android 2.3.7 जिंजरब्रेड या उससे पहले के वर्जन वाला कोई भी डिवाइस चलाने वाले यूजर्स Google प्रोडक्ट और सर्विसेज में साइन इन करने में सक्षम नहीं होगा। इन ऐप्स तक पहुंच बनाए रखने के लिए यूजर्स को अपने स्मार्टफोन में कम से कम एंड्रॉयड 3.0 इंस्टॉल करना होगा।

 

 

Google community manager Zak Pollack ने शेयर किया है कि हमारे उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित रखने के हमारे चल रहे प्रयासों के हिस्से के रूप में, Google अब उन Android डिवाइस पर साइन-इन की अनुमति नहीं देगा जो 27 सितंबर, 2021 से Android 2.3.7 या उससे कम पर चलते हैं। यदि आप 27 सितंबर के बाद अपने डिवाइस में साइन इन करते हैं, तो आप जब आप जीमेल, यूट्यूब और मैप्स जैसे Google प्रोडक्ट और सर्विसेस का उपयोग करने का प्रयास करते हैं तो यूजरनेम और पासवर्ड का Error आएगा। Google के जो ऐप काम करना बंद कर देंगे, उनमें YouTube, Google Play Store, Google मैप्स, Gmail, Google कैलेंडर शामिल हैं। साथ ही अगर वे अपना गूगल अकाउंट पासवर्ड बदलने की कोशिश करेंगे, तब भी उन्हें एरर मिलेगा और सभी डिवाइसेस से अकाउंट साइन आउट हो जाएगा। 

 

 

अपग्रेड कर लें अपना फोन
गूगल के पॉप्युलर ऐप्स का इस्तेमाल जारी रखने के लिए, आपको अपने स्मार्टफ़ोन को Android 3.0 में अपग्रेड करना होगा। इसके लिए अपने डिवाइस की settings में जाकर और System में जाएं, फिर Advanced पर टैप करके System Update पर जाएं। हालांकि एंड्रॉयड 2.3 चलाने वाले सभी डिवाइस अगले वर्जन में शिफ्ट नहीं हो पाएंगे। ऐसे में बेहतर होगा कि आप नए डिवाइस पर अपग्रेड कर लें। 

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।