एक्सीडेंट और चालान दोनों से बचा लेगा Google Maps, एक्टिवेट कर लीजिए यह फीचर
अनजान रास्तों पर गूगल मैप्स (Google Maps) एक लाइफ सेवर की तरह काम करता है। इसमें दिए गए टूल्स कम से कम समय में हमें सही मंजिल तक पहुंचने में मदद करते हैं। गूगल मैप्स में एक ऐसा टूल भी दिया गया है, जो...

अनजान रास्तों पर गूगल मैप्स (Google Maps) एक लाइफ सेवर की तरह काम करता है। इसमें दिए गए टूल्स कम से कम समय में हमें सही मंजिल तक पहुंचने में मदद करते हैं। गूगल मैप्स में एक ऐसा टूल भी दिया गया है, जो ना सिर्फ आपको दुर्घटना से बचा सकता है, बल्कि ट्रैफिक चालान कटने से भी बचा सकता है। इस फीचर का इस्तेमाल बेहद कम लोग करते हैं, जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
Google Maps Speed Limit Warning
हम जिस फीचर की बात कर रहे हैं वह गूगल मैप्स स्पीड लिमिट वॉर्निंग है। इसके तहत, गूगल आपके वाहन की स्पीड को पहचानता है और आपको अलर्ट कर देता है। दरअसल, कई बार हम वाहन चलाते समय जल्दीबाजी या किसी और कारण स्पीड लिमिट को पार कर जाते हैं। ऐसे में दुर्घटना के चांस तो रहते ही हैं, साथ ही सड़कों पर लगे स्पीड कैमरे आपका चालान भी काट देते हैं। कई बार तो चालान घर पहुंचने के बाद हमें एहसास होता है कि हम तेज रफ्तार पर थे। ऐसे में गूगल मैप का यह फीचर स्पीड लिमिट पार करते ही आपको सतर्क कर देगा।
गूगल मैप्स में ऐसे सेट करें स्पीड लिमिट
स्पीड लिमिट फीचर का इस्तेमाल करने के लिए जरूरी है कि आपके पास गूगल मैप्स का लेटेस्ट वर्जन हो। इसलिए गूगल प्ले स्टोर या ऐप्पल ऐप स्टोर पर जाकर इसे अपडेट कर लें। अब नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
स्टेप 1: अपने स्मार्टफोन में Google Maps ऐप को खोलें और दाईं तरफ दिए गए प्रोफाइल आइकॉन पर टैप करें।
स्टेप 2: अब Settings ऑप्शन में जाएं और Navigation Settings पर टैप करें।
यह भी पढ़ें: सबको पता होगा फोन का पासवर्ड, फिर भी नहीं खोल पाएंगे Whatsapp, चैट छिपाने की धांसू ट्रिक
स्टेप 3: फिर Speed Limit Settings ऑप्शन पर टैप करें।
स्टेप 4: अब स्क्रॉल करें और Driving ऑप्शन पर जाएं।
स्टेप 5: यहां Speed Limit and Speedometer विकल्प को ऑन कर लें।
स्टेप 6: बस अप आपको गूगल मैप्स की होमस्क्रीन पर जाना है। यहां आपको स्पीड लिमिट पार करते ही नोटिफिकेशन मिल जाएगा।




