Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Google launches Motion Stills App for android users

एंड्रॉयड यूजर्स के लिए लॉन्च हुई ये ऐप, रिकॉर्ड कर सकते हैं वीडियोज

गूगल ने अब तक के बेस्ट एप मोशन स्टिल्स एप को एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी लॉन्च कर दिया है। इस एप की खासियत है कि यह कैप्चर की गई सभी चीजों को 3 सेकेंड की वीडियो में तब्दील कर देता है।  पिछले...

नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान Mon, 24 July 2017 03:51 PM
हमें फॉलो करें

गूगल ने अब तक के बेस्ट एप मोशन स्टिल्स एप को एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी लॉन्च कर दिया है। इस एप की खासियत है कि यह कैप्चर की गई सभी चीजों को 3 सेकेंड की वीडियो में तब्दील कर देता है। 

पिछले साल इस एप को आईओएस यूजर्स के लिए ही पेश किया गया था। मगर, अब एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी यह उपलब्ध है। यह एंड्रॉयड वर्जन 5.1 और उसके बाद के सभी लेटेस्ट वर्जन में सपोर्ट करेगा। मोशन स्टील एक ऐसी ऐप है, जो शॉर्ट विडियो रिकॉर्ड करने की सुविधा देता है। 

इसके अलावा आपकी किसी भी विडियो को यह एप 3 सेकेंड की खूबसूरत क्लिप में बदल देगा। इतना ही नहीं, मोबाइल की किसी लंबी रिकॉर्डिंग को भी यूजर्स इसके जरिए फास्ट फॉरवर्ड मोड में बदल सकते हैं। यह देखने में जीआईएफ की तरह होती है। इन विडियोज को आप अपने दोस्तों के साथ शेयर भी कर सकते हैं।   

ऐप पर पढ़ें