फोटो गैलरी

Hindi News गैजेट्सJob सर्च करने वालों के लिए खुशखबरी, Google करेगा इस तरह आपकी मदद

Job सर्च करने वालों के लिए खुशखबरी, Google करेगा इस तरह आपकी मदद

Google ने मंगलवार को नौकरी ढूंढ रहे लोगों के लिए एक खास तरह की सर्विस की शुरुआत की है। इस तरह की सेवा गूगल पिछले साल अमेरिका में शुरू कर चुका है। गूगल फॉर जॉब्स फीचर के माध्यम से गूगल का लक्ष्य है कि...

Job सर्च करने वालों के लिए खुशखबरी, Google करेगा इस तरह आपकी मदद
लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 24 Apr 2018 04:52 PM
ऐप पर पढ़ें

Google ने मंगलवार को नौकरी ढूंढ रहे लोगों के लिए एक खास तरह की सर्विस की शुरुआत की है। इस तरह की सेवा गूगल पिछले साल अमेरिका में शुरू कर चुका है। गूगल फॉर जॉब्स फीचर के माध्यम से गूगल का लक्ष्य है कि नौकरी ढूंढने के सर्च को और आसान बनाना। 

गूगल फॉर जॉब्स फीचर अभी अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध होगा। एंड्रॉयड और आईओएस पर मौजूद गूगल एप के जरिए से यूजर्स इस सर्विस की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा गूगल कुछ प्रदेश सरकारों के साथ मिलकर भी नौकरी ढूंढने वालों के लिए काम कर रहा है। 

गूगल के गूगल फॉर जॉब्स फीचर की बात करें तो इसमें यूजर को सिर्फ जॉब्स नियर मी या फिर जॉब्स फॉर फ्रेशर टाइप करना होगा और उन्हें कई तरह के नौकरियों के पद दिख जाएंगे। इसमें उस नौकरी के बारे में तकरीबन सभी जानकारियां दी गई होंगी। 

इस सर्विस में गूगल अपने यूजर्स को फिल्टर जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध करा रहा है। इसमें जरूरत के हिसाब की नौकरियों को ढूंढने में काफी आसानी होगी। इसके अलावा जॉब की लोकेशन, जॉब टाइटल, नौकरी फुल टाइम है या फिर पार्ट टाइम आदि जैसे फीचर भी दिए गए होंगे। गूगल ने इस सर्विस को शुरू करने से पहले कुछ थर्ड पार्टी जॉब सर्च पोर्टल को भी जोड़ा है। इसकी मदद से यूजर को नौकरी ढूंढने में और अधिक आसानी होगी।

ये भी पढ़ें: Jio का धमाका: यूजर्स को मिल रहा है 112 जीबी FREE डाटा, बस करना होगा ये काम

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें