Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़google includes eight indian languages in its voice search feature

गूगल के वॉयस सर्च फीचर में आठ और भारतीय भाषाएं

प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल अपने वॉयस सर्च फीचर में बंगाली, मलयालम व तमिल सहित आठ और भारतीय भाषाओं को शामिल किया है। इन भाषाओं में अब सिर्फ शब्द बोलकर ही आनलाइन सामग्री सर्च की जा सकेगी। अब तक...

नई दिल्ली, एजेंसी Mon, 14 Aug 2017 06:00 PM
हमें फॉलो करें

प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल अपने वॉयस सर्च फीचर में बंगाली, मलयालम व तमिल सहित आठ और भारतीय भाषाओं को शामिल किया है। इन भाषाओं में अब सिर्फ शब्द बोलकर ही आनलाइन सामग्री सर्च की जा सकेगी।

अब तक गूगल की यह वॉयस सर्च फीचर अंग्रेजी व हिंदी में ही उपलब्ध थी। कंपनी ने आज से इसमें गुजराती, कन्नड़, मराठी, तेलुगु व उर्दू सहित आठ नयी भाषाओं को भी शामिल कर लिया है। 

गूगल के प्रौद्योगिकी कार्यक्रम प्रबंधक डान वान इश ने वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, आज से इन भाषाओं को बोलने वाले भी एंड्रायड पर जीबोर्ड तथा गूगल एप के जरिए सर्च में अपने सवालों का जवाब केवल बोलकर पा सकेंगे। यानी उन्हें अपनी इच्छित सर्च को लिखना नहीं पड़ेगा। 
 
उन्होंने कहा कि वायस यानी आवाज आधारित सर्च फीचर के लिए उपयोक्ता को गूगल एप की वायस सैटिंग मीनू में अपनी भाषा तय करनी होगी। उन्होंने कहा-वैश्विक स्तर पर अब हम 119 भाषाओं में वायस सर्च का समर्थन कर रहे हैं। आज हम इस फीचर में 30 नयी भाषाओं को जोड़ रहे हैं जिनमें से आठ भारतीय भाषाएं हैं।

ऐप पर पढ़ें