Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़google celebrates independence day 2022 with special doodle - Tech news hindi

देश मना रहा आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न, Google ने खास अंदाज में दी बधाई

गूगल आज खास डूडल के साथ भारतीयों को 15 अगस्त की बधाई दे रहा है। गूगल के इस डूडल में पतंगो के साथ प्यार के संदेश को दिखाया गया है। आज के डूडल को केरल की गेस्ट आर्टिस्ट नीति ने डिजाइन किया है।

देश मना रहा आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न, Google ने खास अंदाज में दी बधाई
Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 15 Aug 2022 08:02 AM
हमें फॉलो करें

देश आज आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। इस मौके पर Google ने भारतीयों को बेहद खास Doodle के जरिए 76वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। गूगल क्रोम ब्राउजर पर दिखने वाला यह डूडल काफी रंग-बिरंगा है। इसमें पतंगों के साथ खुशी मनाते लोगों को देखा जा सकता है। डूडल में एक पतंग के ऊपर भी 75 लिखा हुआ है। 15 अगस्त 2022 के इस स्पेशल डूडल को केरल की गेस्ट आर्टिस्ट नीति ने डिजाइन किया है। 

बचपन की यादों से प्रेरित है आज का डूडल 
डूडल के बारे में नीति ने ANI से कहा कि उनके मन में 15 अगस्त को लेकर बचपन की कई यादें हैं। इन्हीं में एक है स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पतंगों को उड़ाना। नीति ने आगे कहा कि पतंग एक कलाकार के भाव को अच्छे से दिखाने का एक महत्पूर्ण जरिया है। नीति ने जो डूडल बनाया है उसमें भी पतंगों के जरिए देश के रंगों को दिखाने के साथ आजादी के 75 साल पूरे पर प्यार का संदेश दिया गया है। आजादी से पहले स्वतंत्रता सेनानी आजादी की लड़ाई से जुड़े संदेशों को जनता तक पहुंचाने के लिए भी पतंगो का इस्तेमाल किया करते थे। 

देश मना रहा आजादी का अमृत महोत्सव
इस साल भारत सरकार ने 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए हैं। इसका विषय 'राष्ट्र पहले, हमेशा पहले' है। इस दिन को यादगार बनाने के लिए सरकार ने 200 मिलियन यानी 20 करोड़ तिरंगे फहराने का भी लक्ष्य रखा है। देश का यह सबसे बड़ा उत्सव दिल्ली के लाल किले में होता है। जहां प्रधानमंत्री 21 तोपों की सलामी के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं। 

ऐप पर पढ़ें