FREE में आधार कार्ड अपडेट करने का एक बार फिर मौका, इसके बाद चूके तो भरनी पड़ेगी फीस

Dec 13, 2023 10:44 am ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

फ्री में आधार कार्ड अपडेट करने का आखिरी मौका देशभर के नागरिकों को मिल रहा है। हालांकि, ऐसा केवल UIDAI की वेबसाइट पर जाकर किया जा सकता है और आखिरी डेट निकलने के बाद इसके लिए फीस देनी पड़ेगी।

FREE में आधार कार्ड अपडेट करने का एक बार फिर मौका, इसके बाद चूके तो भरनी पड़ेगी फीस

आधार कार्ड सभी भारतीय नागरिकों के लिए एक जरूरी सरकारी दस्तावेज बन चुका है और इसका इस्तेमाल सरकारी योजनाओं का फायदा देने से लेकर पहचान तक के लिए किया जाता है। इस डॉक्यूमेंट में नाम, एड्रेस, फोटो, बायोमेट्रिक डाटा और बाकी जानकारी अपडेट रखना जरूरी है। अच्छी बात यह है कि सरकार की ओर से आधार कार्ड फ्री में अपडेट करने का मौका दिया जा रहा है। अब यह डेडलाइन बढ़ा दी गई है।

यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) की ओर से यूजर्स को इसकी वेबसाइट पर जाकर फ्री में आधार कार्ड की जानकारी अपडेट करने का मौका दिया जा रहा है। हालांकि, यह विकल्प सीमित समय के लिए दिया जा रहा था और फ्री में आधार अपडेट करने की आखिरी डेट 14 मार्च कर दी गई है। इसके बाद आधार की जानकारी अपडेट करने के लिए फीस चुकानी होगी। 

यह भी पढ़ें: ऑनलाइन ऐसे बदलें आधार कार्ड पर अपना फोटो, यह है सबसे आसान तरीका

फ्री में आधार अपडेट करने का मौका
आधार कार्ड धारकों को इस दस्तावेज पर फ्री में उनकी जानकारी अपडेट करने का विकल्प myAadhaar पोर्टल (https://myaadhaar.uidai.gov.in/) पर दिया जा रहा है। ध्यान रहे, केवल ऑनलाइन आधार डीटेल्स फ्री में अपडेट करने का मौका मिल रहा है लेकिन अगर आप नजदीकी आधार सेंटर पर जाकर अपना आधार कार्ड अपडेट करवाते हैं तो आपको 50 रुपये या इससे ज्यादा फीस का भुगतान करना पड़ सकता है। 

यह जानकारी अपडेट कर सकते हैं आप
UIDAI की ओर से यूजर्स को इसकी वेबसाइट पर जाकर फ्री में जो जानकारी अपडेट करने का विकल्प मिल रहा है, उसमें प्रूफ ऑफ आइडेंटिटी (POI) और प्रूफ ऑफ एड्रेस (PoA) शामिल है। ऐसा करने के लिए संबंधित दस्तावेज और प्रूफ अपलोड करना होता है। हालांकि, नाम, लिंक और डेट ऑफ बर्थ जैसी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट नहीं की जा सकती। 

यह भी पढ़ें: फोन से मालवेयर वाली ऐप्स की ऐसे होगी छुट्टी, फॉलो करें आसान स्टेप्स

यह है फ्री में आधार अपडेट करने का तरीका
- आपको UIDAI की वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना होगा। 
- यहां 'My Aadhaar' पर क्लिक करने के बाद आपको ड्रॉप-डाउन मेन्यू से 'Update Your Aadhaar' का चुनाव करना होगा। 
- आधार नंबर और कैप्चा वेरिफिकेशन कोड एंटर करने के बाद आपको 'Send OTP' पर क्लिक करना होगा। 
- अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आने वाले OTT की मदद से आप Login कर पाएंगे। 
- अगले पेज पर डेमोग्राफिक डीटेल्स का चुनाव करते हुए आपको जरूरी बदलाव करने होंगे और 'Submit Update Request' पर क्लिक करने से पहले संबंधित डॉक्यूमेंट्स की कॉपी अपलोड करनी होगी। 

आखिर में अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) आपको SMS के जरिए मिल जाएगा, जिससे रिक्वेस्ट का स्टेटस ट्रैक किया जा सकेगा। तय वक्त के बाद आप अपडेटेड आधार कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। 

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।