जहां चाहो, वहां WiFi का मजा; इस सस्ते छोटू डिवाइस में लगाओ कोई भी SIM
अगर आपको WiFi इंटरनेट का मजा चाहिए तो महंगे इंस्टॉलेशन या प्लान की कोई जरूरत नहीं है। आप डिस्काउंट पर मिल रहे छोटे से amazon basics Wireless Dongle में कोई भी सिम लगाकर WiFi का लुत्फ उठा सकते हैं।

हाई-स्पीड इंटरनेट सभी की जरूरत बन चुका है और कई बार घर पर भी WiFi कनेक्शन की जरूरत महसूस होती है। अगर ऐसा है तो आपको केबल ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेने और बड़ी रकम का भुगतान करने के बजाय Amazon पर सस्ते में मिल रहे छोटू डिवाइस का रुख करना चाहिए। यह डिवाइस आपके पूरे घर में WiFi का मजा किसी भी SIM कार्ड के जरिए दे सकता है।
वैसे तो कई ब्रैंड्स के वायरलेस WiFi डोंगल मार्केट में मिल रहे हैं लेकिन आपके लिए हम ऐसा विकल्प लाए हैं जिसमें किसी भी कंपनी का SIM कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है। amazon basics 4G LTE Wireless Dongle को खास डिस्काउंट पर खरीदने का मौका ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर दिया जा रहा है। यह डिवाइस सस्ते में WiFi ऐक्सेस करने का अच्छा विकल्प है।
ऐसे काम करता है Wireless Dongle
कॉम्पैक्ट साइज वाले डिवाइस में आपके किसी भी कंपनी का SIM लगाना होता है और फिर यह डिवाइस किसी हॉटस्पॉट की तरह काम करते हुए WiFi कनेक्शन देने लगता है। आप 1 से लेकर 10 तक डिवाइसेज को इस WiFi नेटवर्क से कनेक्ट कर सकते हैं और उनपर इंटरनेट चला सकते हैं। यह 2100mAh क्षमता वाली रीचार्जेबल बैटरी के साथ आता है, यानी इसे पावर से कनेक्ट रखने की जरूरत नहीं पड़ती।
इंटरनेट स्पीड की बात करें तो amazon basics 4G LTE Wireless Dongle की मदद से यूजर्स को नेटवर्क स्ट्रेंथ के हिसाब से 150Mbps तक की डाउनलोड स्पीड और 50Mbps तक की अपलोड स्पीड मिल सकती है। इस डिवाइस पर लगी LEDs की मदद से नेटवर्क की स्ट्रेंथ और WiFi स्टेटस देखा जा सकता है। दावा है कि इसकी बैटरी 3 दिनों तक का स्टैंडबाय बैकअप और 6 घंटे तक रनिंग टाइम ऑफर करती है।
इतनी है Wireless Dongle की कीमत
amazon basics 4G LTE Wireless Dongle की कीमत भारतीय मार्केट में वैसे तो 4,999 रुपये रखी गई है लेकिन लिमिटेड टाइम डील के चलते यह 2,799 रुपये में मिल रहा है। वैसे तो मार्केट में कई ब्रैंड्स के ऐसे डिवाइस उपलब्ध हैं लेकिन सबसे अच्छे रिव्यू amazon basics 4G LTE Wireless Dongle को ही मिले हैं और यह भरोसेमंद विकल्प है।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


