गैजेट-ऑटो अपडेट्स: टिकटॉक पर बैन से लगा कंपनी को तगड़ा झटका, भारत में रोजाना साढ़े 3 करोड़ का नुकसान; पढ़ें ऐसी ही अन्य खबरें
1- टिकटॉक पर बैन से लगा कंपनी को तगड़ा झटका, भारत में रोजाना साढ़े 3 करोड़ का नुकसान दुनिया की मशहूर एप टिकटॉक पर भारत में बैन लगने से कंपनी को तगड़ा झटका लगा है। टिकटॉक एप का संचालन करने...
दुनिया की मशहूर एप टिकटॉक पर भारत में बैन लगने से कंपनी को तगड़ा झटका लगा है। टिकटॉक एप का संचालन करने वाली कंपनी बीजिंग की बाइटडांस टेकनोलॉजी को रोजाना साढ़े तीन करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा रहा है। इसके अलावा 250 कर्मचारियों की नौकरियों पर भी खतरा बना हुआ है।
मोबाइल लोकेशन ट्रैक कर ऑपरेटिंग सिस्टम (ओएस) प्रदाता कंपनी अपने उपयोगकर्ता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना चाहती हैं। लेकिन तकनीक के इस युग में उपयोगकर्ता की प्राइवेसी एक बड़ा मुद्दा बन चुका है। इसके लिए एंड्रॉयड और आईओएस में लोकेशन ट्रैकिंग बंद करने का खास विकल्प है, जिसे ऑफ किया जा सकता है।
जापान का सॉफ्टबैंक रिलायंस जियो में निवेश कर सकता है। देश में तेजी से कारोबार बढ़ा रहे रिलायंस जियो में सॉफ्टबैंक 2 से 3 अरब डॉलर का निवेश कर सकता है।
मारुति ऑल्टो 800 का BS-VI मानकों से लैस अपडेटेड वर्जन लॉन्च हो गया है। cardekho.com के मुताबिक नई ऑल्टो 800 पहले से ज्यादा सुरक्षित है। देश में जल्द ही नए सेफ्टी नियम लागू होने हैं।
होंडा ने अपनी छोटी सेडान कार अमेज का नया सबसे लेटेस्ट एडिशन बाजार में उतार दिया है। अमेज का यह एडिशन रीयर कैमरा और बेहतर स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसी विभिन्न विशेषताओं से लैस है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।