हो गया खेल: Flipkart से ऑर्डर किया Apple Laptop और निकला स्पीकर, लगा 73000 का चूना

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Flipkart Scam: पॉपुलर ऑनलाइन रिटेलर फ्लिपकार्ट से एक बंदे ने 76,000 रुपये का मैकबुक ऑर्डर किया था, उसे उस समय झटका लगा जब उसने पैकेज खोला और उसमें केवल 3,000 रुपये के बोट स्पीकर मिला।

हो गया खेल: Flipkart से ऑर्डर किया Apple Laptop और निकला स्पीकर, लगा 73000 का चूना

Flipkart Scam: पॉपुलर ऑनलाइन रिटेलर फ्लिपकार्ट से एक बंदे ने 76,000 रुपये का मैकबुक ऑर्डर किया था, उसे उस समय झटका लगा जब उसने पैकेज खोला और उसमें केवल 3,000 रुपये के बोट स्पीकर पाए। इस घटना से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, खासकर ट्विटर पर सपोर्ट की लहर दौड़ गई है।

अथर्व खंडेलवाल नाम का यह व्यक्ति पैकेज को खोलने से पहले ओटीपी शेयर करके गलती करने की बात स्वीकार करता है, उसने अपनी आपबीती शेयर करने और ऑनलाइन कम्युनिटी से सहायता मांगने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। अपनी गलती स्वीकार करते हुए, उन्होंने प्रोडक्ट की अदला-बदली की घटना का जिक्र किया। खंडेलवाल ने अब अपडेट किया है कि उन्हें फ्लिपकार्ट से रिफंड मिल गया है। 

 

ये भी पढ़ें:- Aadhaar को लेकर सरकार की चेतावनी, गलती से भी ना करें ये काम, वरना फंस जाएंगे मुश्किल में

क्या है पूरा मामला?

उस व्यक्ति ने बताया कि ओपन डिलीवरी नीति के कारण, उसे डिलीवरी एक्जीक्यूटिव को ओटीपी सौंपने से पहले पैकेज खोलना आवश्यक था। उन्होंने आरोप लगाया कि डिलीवरी एक्जीक्यूटिव ने उन्हें "फ्लिपकार्ट प्रोटोकॉल" का हवाला देते हुए ऑर्डर खोलने से पहले ओटीपी लेने पर जोर दिया। पैकेट को खोलने पर ऑर्डर किए गए मैकबुक के बजाय बोट स्पीकर मिलने पर निराशा हुई। उन्होंने पूरी घटना को कैमरे में कैद कर ली। पीड़ित ने अपने मामले का सपोर्ट करने के लिए एकत्र किए गए सबूतों को हाईलाइट किया सबूतों के बावजूद, जब उस व्यक्ति ने रिफंड या समाधान के लिए फ्लिपकार्ट से संपर्क किया तो उसे एक बाधा का सामना करना पड़ा। रिटेलर ने उसके अनुरोध पर कार्रवाई न करने का कारण "नो रिटर्न पॉलिसी" का हवाला दिया, जो ओपन बॉक्स डिलीवरी पर लागू होती है।

ये भी पढ़ें:- DSLR को टक्कर देते हैं Realme के नए फोन, 108MP कैमरे से हैं लैस, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़हो गया खेल: Flipkart से ऑर्डर किया Apple Laptop और निकला स्पीकर