
Flipkart की आखिरी सबसे बड़ी सेल, Smartphones पर तूफानी डिस्काउंट और ऑफर्स की भरमार
नया साल शुरू होने वाला है ऐसे में लगभग सभी कंपनियां और ई-कॉमर्स कंपनी बड़े डिस्काउंट ऑफर्स निकल रही हैं। इस कड़ी में फ्लिपकार्ट भी सभी पॉपुलर ब्रांड्स के स्मार्टफोन पर भारी छूट दे रहा है। ये डिस्काउंट...
नया साल शुरू होने वाला है ऐसे में लगभग सभी कंपनियां और ई-कॉमर्स कंपनी बड़े डिस्काउंट ऑफर्स निकल रही हैं। इस कड़ी में फ्लिपकार्ट भी सभी पॉपुलर ब्रांड्स के स्मार्टफोन पर भारी छूट दे रहा है। ये डिस्काउंट ईयर-एंड सेल ऑफर के तहत दिया जा रहा है। Flipkart की ये सेल 30 दिसंबर तक लाइव है, ई-कॉमर्स दिग्गज iPhone 12 सीरीज, मोटोरोला एज 20 प्रो, वीवो और शाओमी सहित कई अन्य ब्रांड्स पर छूट और ऑफर दे रही है। जिसके जरिए आप महंगे फोन को सस्ते में खरीद पाएंगे। इस सेल में आप पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज कर नया फोन ले सकते हैं साथ नो-कॉस्ट EMI, बैंक ऑफर्स और अन्य लाभों का फायदा भी उठा सकते हैं।

OPPO A53s 5G
OPPO A53s 5G को आप इस सेल में 15,990 रुपये में खरीद सकते हैं वैसे इस फोन का एमआरपी 18,990 रुपये है। फोन वाटरड्रॉप नॉच डिज़ाइन, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 6.52-इंच HD+ (720x1600 पिक्सल) IPS LCD डिस्प्ले को स्पोर्ट करता है। डिवाइस मीडियाटेक डाइमेंशन 700 प्रोसेसर से लैस है, जिसमें 6GB/8GB रैम, 128GB स्टोरेज और 5,000mAh की बैटरी 10W फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट के साथ है।
Vivo X60 5G
वीवो एक्स60 5जी को फ्लिपकार्ट सेल में 34,990 रुपये में खरीद सकते हैं इस फोन एमआरपी: 42,990 रुपये है। इसके साथ ही प्रीपेड लेनदेन पर आपको इस फोन पर 2,000 की और छूट मिल जाएगी। फोन 6.56-इंच की फुल-एचडी + AMOLED स्क्रीन के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 प्रोटेक्शन के साथ आता है। Vivo X60 5G में 48MP (f/1.8) प्राइमरी शूटर, 13MP (f/2.2) अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 13MP (f/2.5) टेलीफोटो लेंस रियर पर मिलता है। सामने की तरफ, इसमें 32MP (f/2.5) का सेल्फी शूटर है।
Motorola Edge 20 Pro
मोटोरोला एज 20 प्रो में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन है। फ्लिपकार्ट सेल में ये फोन 34,999 रुपये में बेचा जा रहा है इसका एमआरपी 45,999 रुपये है, एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर आपको अतिरिक्त 5% की छूट मिल सकती है। फोन एक स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट द्वारा संचालित है, जिसे 12GB रैम, 256GB तक स्टोरेज और 4,500mAh की बैटरी के साथ जोड़ा गया है। मोटोरोला एज 20 प्रो ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 108MP (f / 1.9) प्राइमरी शूटर, 16MP (f / 2.2) अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 8MP (f / 3.4) पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल है। आगे की तरफ 32MP (f/2.3) सेल्फी स्नैपर है।
Realme GT 5G
फ्लिपकार्ट सेल में Realme GT 5G को 37,999 रुपये में बेच रहा है। एमआरपी: 40,999 रुपये है। डिवाइस स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट द्वारा संचालित है, जिसमें 8GB/12GB रैम, 128GB/256GB स्टोरेज और 65W फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी है। Realme GT 5G ट्रिपल रियर कैमरा है, जिसमें 64MP (f / 1.8) प्राइमरी शूटर, 8MP (f / 2.3) अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP (f / 2.4) मैक्रो लेंस शामिल है। सेल्फी के लिए, 16MP (f/2.5) का फ्रंट-फेसिंग स्नैपर है।

लेखक के बारे में
Himani Guptaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


