न्यू ईयर पर बल्ले-बल्ले! 49 रुपये में 19 OTT सेवाओं का मजा, बड़ा मौका
लोकप्रिय प्लेटफॉर्म OTTplay की ओर से नए साल के मौके पर खास ऑफर का फायदा दिया जा रहा है और केवल 49 रुपये में 19 OTT सेवाओं का फायदा उठाया जा सकता है। यह ऑफर झकास मंथली प्लान पर दिया जा रहा है।

पसंदीदा वीडियोज, शोज, मूवीज और वेब सीरीज देखने के लिए अब लंबा इंतजार करने की जरूरत नहीं है और OTT प्लेटफॉर्म्स की मदद से आप जब चाहें इनका लुत्फ उठा सके हैं। हालांकि इसके लिए OTT सेवाओं का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है और फीस चुकानी पड़ती है। अलग-अलग सब्सक्रिप्शन खरीदें तो हजारों रुपये का बिल बनेगा वहीं OTTplay की ओर से केवल 49 रुपये में 19 OTT सेवाएं दी जा रही हैं।
एकसाथ ढेर सारे OTT प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन देने का काम करने वाले प्लेटफॉर्म OTTplay ने नए साल पर खास लिमिटेड टाइम ऑफर की घोषणा की है। इस ऑफर के साथ कुल 19 OTT सेवाओं का सब्सक्रिप्शन केवल 49 रुपये में दिया जा रहा है। दावा है कि ऑफर के साथ सब्सक्रिप्शन लेना वाले यूजर्स 1,582 रुपये की बचत कर सकते हैं। यानी अगर इन सेवाओं का अलग-अलग सब्सक्रिप्शन खरीदा जाए तो 1600 रुपये के करीब खर्च आएगा।
नए साल पर मिल रहा खास ऑफर
OTTplay प्लेटफॉर्म को इसीलिए डिजाइन किया गया है, जिससे यूजर्स को एकसाथ ढेरों OTT सेवाओं का कंटेंट आसानी से दिखाया जा सके और इनका सब्सक्रिप्शन बेहद सस्ते में मिल जाए। कंपनी का झकास मंथली प्लान 199 रुपये का है, जिसमें SonyLiv और ZEE5 जैसे 19 OTT प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है। अब खास कूपन कोड के साथ इसपर 150 रुपये की छूट दी जा रही है।
लिस्ट में शामिल हैं ये OTT सेवाएं
यूजर्स को OTTplay ऐप या फिर वेबसाइट पर जाने के बाद प्लान खरीदने से पहले OOTTGGLBRD49 कूपन कोड एंटर करना होगा और इसके बाद केवल 49 रुपये का भुगतान करना होगा। 49 रुपये में जिन सेवाओं का सब्सक्रिप्शन मिल जाता है, उनमें SonyLiv, ZEE5, Lionsgate Play, Fancode, runnTV, Alt Balaji, Shemaroo me, Distro TV, CinemaWorld, PTC Play, Chaupal Bhojpuri और PlayFlix जैसे नाम शामिल हैं।
हालांकि ध्यान रहे, पहले महीने 49 रुपये का भुगतान करने के बाद अगले महीने से आपको 199 रुपये प्रतिमाह का भुगतान इन सेवाओं के लिए करना होगा।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से
टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के
क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के
लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के
अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को
खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही
होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


