Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़elon musk offers 1 billion dollars to wikipedia if it changes its name - Tech news hindi
एलन मस्क ने विकीपीडिया को दिया ऑफर, कहा- नाम बदलने पर दूंगा 1 अरब डॉलर

एलन मस्क ने विकीपीडिया को दिया ऑफर, कहा- नाम बदलने पर दूंगा 1 अरब डॉलर

संक्षेप:

अमेरिकी अरबपति एलन मस्क ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Twitter की पहचान पहले ही बदल दी है और अब विकीपीडिया को ऑफर दिया है। मस्क ने खास शर्त के साथ विकीपीडिया को 1 अरब डॉलर देने की बात कही है।

Oct 23, 2023 04:17 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

अमेरिकी अरबपति एलन मस्क ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Twitter की नाम और पहचान बदल दी है। इसका नाम अब X हो गया है और लोगो भी बदला गया है। अब एक बार फिर मस्क ने लोकप्रिय वेबसाइट Wikipedia की पहचान बदलने से जुड़ा ऑफर दिया है। मस्क का एक पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने विकीपीडिया को नाम बदलने पर 1 अरब डॉलर देने की बात कही है। 

एलन मस्क ने X पर अपने आधिकारिक अकाउंट से एक अपडेट शेयर किया, जिसमें विकीपीडिया के एक पेज का स्क्रीनशॉट दिख रहा है। इस स्क्रीनशॉट में विकीपीडिया फाउंडर जिमी वेल्स की अपील दिखाई गई है। इस अपील में जिमी की ओर से डोनेशन की मांग की गई है। दरअसल, विकीपीडिया अपने रीडर्स से कहता है कि यह ओपेन-सोर्स है और इसके लिए किसी तरह का भुगतान करने के लिए नहीं कहा जाता। 

यह भी पढ़ें: हो गई शुरुआत! X (Twitter) इस्तेमाल करना है तो देने होंगे पैसे; यह है मस्क का प्लान

मस्क ने इस अपील पर दी प्रतिक्रिया
विकीपीडिया की ओर से की जा रही डोनेशन की अपील शेयर करते हुए मस्क ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मस्क ने पूछा है कि आखिर विकीपीडिया का संचालन करने वाले विकीमीडिया फाउंडेशन को इस डोनेशन और इतने पैसों की जरूरत क्यों है। उन्होंने इसपर हैरानी जताई है और कहा है कि केवल विकीपीडिया चलाने के लिए विकीमीडिया फाउंडेशन को इतने पैसों की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए। 

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्लेटफॉर्म को चिढ़ाते हुए दिया ऑफर
मस्क ने विकीपीडिया को सीरियस ऑफर देने के बजाय इसकी ओर से मांगे जा रहे डोनेशन का मजाक उड़ाया है और इसपर तंज कसा है। मस्क ने पोस्ट में लिखा कि अगर Wikipedia अपना नाम बदलकर Dickpedia कर ले तो वह बदले में इसे 1 बिलियन डॉलर दे सकते हैं। इस पोस्ट रिप्लाइ में मस्क ने लिखा कि प्लेटफॉर्म को कम से कम 1 साल के लिए ऐसा करना होगा। 

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।