
Linkedin का टाइम खत्म? एलन मस्क के X पर अब नौकरी भी मिलेगी; बड़ा बदलाव
अमेरिकी अरबपति एलन मस्क ने बताया है कि उनकी माइक्रोब्लॉगिंग कंपनी X (पहले Twitter) अब जॉब भी ऑफर करेगी। यानी कि लिंक्डइन जैसे प्लेटफॉर्म्स की तरह कंपनियां अब X पर जॉब लिस्टिंग पोस्ट कर सकेंगी।
अमेरिकी अरबपति एलन मस्क ने पिछले साल सोशल मीडिया कंपनी Twitter खरीदने के बाद से उसमें कई बदलाव किए हैं और हाल ही में इसका नाम और पहचान बदलकर Twitter से X कर दी गई है। मस्क ने अब एक बड़ी घोषणा है है कि लोकप्रिय जॉब-सीकिंग प्लेटफॉर्म Linkedin को टक्कर देगा। जल्द X पर कंपनियों जॉब पोस्टिंग्स भी शेयर कर सकेंगी।
X के जरिए अब कंपनियां जॉब लिस्टिंग्स शेयर कर पाएंगी और यूजर्स को यहां से नौकरी भी मिल सकेगी। जॉब पोस्टिंग के लिए बीटा वर्जन लॉन्च किया गया है, जहां कंपनियों को उनकी जरूरत के हिसाब से नौकरी का विज्ञापन डालने का विकल्प मिलेगा। लिंक्डइन और इनडीड जैसे प्लेटफॉर्म्स पहले ही ऐसा फीचर दे रहे हैं और अब X से उन्हें सीधी टक्कर मिलेगी।
यह भी पढ़ें: नीली चिड़िया को कहें अलविदा! खत्म हुआ Twitter, अब X का जादू चलाएंगे एलन मस्क
एक ही ऐप में मिलेंगे ढेरों फीचर्स
एलन मस्क ने इससे पहले कहा था कि वह चीन की WeChat ऐप से प्रभावित हैं और एक ऐसा ऐप बनाना चाहते हैं, जहां एकसाथ ढेरों काम करने का विकल्प यूजर्स को दिया जाए। X ऐप के जरिए पेमेंट विकल्प देने की बात मस्क ने पहले ही कही थी और अब इसके जरिए यूजर्स को नौकरियां भी मिलेंगी। मस्क ने कहा है कि X की ओर से मिलने वाला नया फीचर लिंक्डइन के मुकाबले कहीं ज्यादा कूल होगा।
कंपनियां X पर कर पाएंगी पोस्ट
अगर किसी कंपनी को अपने अकाउंट से जॉब लिस्टिंग पोस्ट करनी है तो इसके लिए अलग से साइन-अप करना होगा। इतना करने के बाद X.com चेक करेगा कि वह कंपनी वेरिफाइड है या नहीं। इतना होने के बाद लिस्टिंग पर हायरिंग शुरू कर दी जाएगी। इस फीचर की जानकारी कंपनी ने @XHiring नाम के आधिकारिक अकाउंट से दी है। अगले कुछ सप्ताह में इसका फायदा सभी X यूजर्स को मिलने लगेगा।

लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




