Hindi NewsGadgets NewsChina s Bytedance says India TikTok ban causing 500 000 dollar daily loss

टिकटॉक पर बैन से लगा कंपनी को तगड़ा झटका, भारत में रोजाना साढ़े 3 करोड़ का नुकसान

दुनिया की मशहूर एप टिकटॉक (TikTok) पर भारत में बैन लगने से कंपनी को तगड़ा झटका लगा है। टिकटॉक एप का संचालन करने वाली कंपनी बीजिंग की बाइटडांस टेकनोलॉजी को रोजाना साढ़े तीन करोड़ रुपये का नुकसान उठाना...

टिकटॉक पर बैन से लगा कंपनी को तगड़ा झटका, भारत में रोजाना साढ़े 3 करोड़ का नुकसान
रॉयटर्स, नई दिल्ली Wed, 24 April 2019 04:36 PM
हमें फॉलो करें

दुनिया की मशहूर एप टिकटॉक (TikTok) पर भारत में बैन लगने से कंपनी को तगड़ा झटका लगा है। टिकटॉक एप का संचालन करने वाली कंपनी बीजिंग की बाइटडांस टेकनोलॉजी को रोजाना साढ़े तीन करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा रहा है। इसके अलावा 250 कर्मचारियों की नौकरियों पर भी खतरा बना हुआ है।

बता दें कि टिकटॉक से यूजर्स स्पेशल इफेक्ट के जरिए से शॉर्ट वीडियोज बना सकते हैं और यह दुनिया की सबसे मशहूर एप्स में से एक है। यह तकरीबन भारत में तीन सौ मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड की जा चुकी है। वहीं, दुनियाभर में इस एप को एक बिलियन से ज्यादा डाउनलोड हैं। ऐप के जरिए बॉलीवुड के डायलॉग, जोक्स, गानों पर यूजर्स वीडियो बनाते हैं। इतना ही नहीं इसमें लिप-सिंक से लेकर लोकप्रिय गानों और म्यूजिक पर डांस भी करते हैं। 

बता दें कि उच्च न्यायालय ने तीन अप्रैल को इस एप के जरिए अश्लील एवं अनुचित सामग्री परोसे जाने का हवाला देते हुए केन्द्र को 'टिक-टॉक एप पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया था। शीर्ष अदालत ने 'टिक-टॉक एप पर प्रतिबंध लगाने के उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगाने से इंकार कर दिया था। 

इस मामले में सुनवाई शुरू होते ही टिकटॉक पर मालिकाना हक वाली कंपनी बाइटडांस की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि उसे रोजाना साढ़े चार करोड़ रूपए से अधिक का नुकसान हो रहा है और बीस लाख से अधिक इसके उपभोक्ताओं के सुरक्षा उपाय खतरे में हैं। 
 

ऐप पर पढ़ें