स्मार्टफोन को बिना Flight Mode में डाले, अनचाहे Incoming Call को रोकने के आ गए नए तरीके
टेलिकॉम कंपनियां और थर्ड पार्टी ऐप्स स्पैम कॉल्स (Spam Calls) को कंट्रोल करने के लिए सभी उपाय कर रहे हैं। लेकिन, सभी की तरफ से की जा रही कोशिशों के बावजूद ग्राहक अब भी स्पैम कॉल्स से परेशान हैं।...

टेलिकॉम कंपनियां और थर्ड पार्टी ऐप्स स्पैम कॉल्स (Spam Calls) को कंट्रोल करने के लिए सभी उपाय कर रहे हैं। लेकिन, सभी की तरफ से की जा रही कोशिशों के बावजूद ग्राहक अब भी स्पैम कॉल्स से परेशान हैं। स्पैम कॉल्स के अलावा कई बार ऐसा भी होता है जब आप नार्मल इनकमिंग कॉल को उठाने से भी बचना चाहते हैं। आमतौर पर हम जब दोस्तों के साथ हैंगआउट कर रहे होते हैं या बॉस के साथ किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में होते हैं या फिर फिल्म देख रहे होते हैं तो हम कॉल नहीं उठाना चाहते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप फोन को फ्लाइट मोड में डाले बिना भी इनकमिंग कॉल को रोक सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन खास तरीकों के बारे में:
इनकमिंग कॉल्स को रोकने के लिए करें ये काम
पहला ऑप्शन: इसके लिए सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में 'कॉल सेटिंग' ऑप्शन पर जाएं। फिर आप 'कॉल फ़ॉरवर्डिंग' ऑप्शन पर क्लिक करें। एक बार जब आप उस पर क्लिक करते हैं, तो आपको तीन और ऑप्शन दिखाई देंगे। जिनमें लिखा होगा 'Always Forward', 'Forward When Busy' और 'Forward When Unanswered'। इसके बाद Always Forward ऑप्शन को सेलेक्ट करें और एक नंबर दर्ज करें जो या तो बंद है या काम नहीं कर रहा हो। फिर, इनेबल बटन पर क्लिक करें। इससे आपके नंबर पर आने वाली सभी कॉल बंद हो जाएंगी। इसके साथ ही आप बिना किसी समस्या के मोबाइल डेटा का उपयोग भी कर पाएंगे।
ये भी पढ़ें:- ऐसा ऑफर नहीं मिलेगा दोबारा! Amazon Sale में Smartphone और TV पर मिल रहा छप्पड़फाड़ डिस्काउंट्स
दूसरा ऑप्शन: अपने स्मार्टफ़ोन की सेटिंग में जाएं और साउंड पर टैप करें। इसके बाद 'डो नॉट डिस्टर्ब' का ऑप्शन चुनें और कॉल पर क्लिक करें। एक बार जब आप कॉल पर टैप करते हैं, तो पॉपअप मेनू से Do not Allow Any Calls को सिलेक्ट करें। अब 'allow repeat Callers' टॉगल को ऑफ कर दें।
तीसरा ऑप्शन: इन दोनों ऑप्शन के अलावा आप 'Call Barring' मेथड का इस्तेमाल कर इनकमिंग कॉल को रोक सकते हैं। इसके लिए आप फ़ोन में कॉल सेटिंग पर जाएं। कॉल सेटिंग में आपको एडवांस्ड सेटिंग का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करें। इस पर क्लिक करने के बाद आपको 'Call Barring' का ऑप्शन नजर आने लगेगा। अब all Incoming calls ऑप्शन पर टैप करें और call Barring पासवर्ड एंटर करें। यह पासवर्ड अधिकतर 0000 या 1234 होता है। अब Turn On पर टैप करें।

लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




