Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़check How Many Sim Cards Registered On Your Name by following this easy process - Tech news hindi
1 मिनट में चेक करें की आपके नाम पर हैं कितने Sim Card, बच जाएंगे जेल जाने से

1 मिनट में चेक करें की आपके नाम पर हैं कितने Sim Card, बच जाएंगे जेल जाने से

संक्षेप:

आजकल सिम कार्ड से जुड़े फ्रॉड काफी आम हो गए हैं। ऐसे में आपके लिए जरूरी है कि आप लगातार ये चेक करते रहे की आपके नाम पर कोई फर्जी सिम नहीं चल रहा हो। इसको चेक करने का प्रोसेस सरकार ने आसान बना दिया है:

Jan 04, 2024 10:18 pm ISTHimani Gupta लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Check How Many Sim Cards Registered On Your Name: आजकल सिम कार्ड से जुड़े फ्रॉड काफी आम हो गए हैं। ऐसे में आपके लिए जरूरी है कि आप लगातार ये चेक करते रहे की आपके नाम पर कोई फर्जी सिम नहीं चल रहा हो। इसको चेक करने का प्रोसेस सरकार ने अब काफी आसान बना दिया है। इसके लिए केंद्र सरकार ने संचार साथी पोर्टल (Sanchar Saathi Portal) लॉन्च किया है। जिसके जरिये आप आसानी से ये चेक कर पाएंगे की आपके नाम पर कितने SIM चल रहे हैं। चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स:
 

ये भी पढ़ें:- Uber में खो जाएं Smartphone तो उठाएं ये कदम, मिनटों में मिल जाएगा वापस, फॉलो करें ये आसान प्रोसेस

ऐसे चेक करें की आपके नाम पर कितने हैं Sim Card
> इसके लिए आपको सबसे पहले https://sancharsaathi.gov.in/ पर जाना होगा।
> यहां पर आपको अपना मोबाइल नंबर डालना होगा।
> अब कैप्चा कोड टाइप करें और लॉगिन पर क्लिक करें।
> इसके बाद आपके पास एक OTP आएगा। इसे दर्ज करें।

> फिर आपके सामने सारी जानकारी आ जाएगी कि आपकी आईडी से कितने नंबर लिंक हैं।
> यहीं से आप रिपोर्ट भी कर सकते हैं, यानि आप उस नंबर को बंद करा सकते हैं जो आपके नाम पर हैं लेकिन आप उसे इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं।

किसी नंबर की जानकारी नहीं होने पर तुरंत करें ये काम 
अगर किसी नंबर की जानकारी आपको नहीं है तो आप उसे हटा भी सकते हैं। इस तरीके को अपनाकर आप अपने नाम पर हो रहे ऑनलाइन फ्रॉड को रोक सकते हैं। अगर आपके नाम पर ये नंबर चलते रहे तो किसी गैरकानूनी काम के तहत आपको जेल भी हो सकती है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;