200MP और 108MP कैमरा वाले फोन हुए सस्ते, केवल 7 मार्च तक खरीदने का मौका
शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर इन दिनों Honor Days Sale चल रही है, जिसके चलते कंपनी के 200MP कैमरा वाले Honor 90 5G और 108MP कैमरा वाले Honor X9b 5G फोन 7 मार्च तक सस्ते में खरीदे जा सकते हैं।

चाइनीज टेक कंपनी Honor ने लंबे वक्त तक भारतीय स्मार्टफोन मार्केट से गायब रहने के बाद पिछले साल Honor 90 5G के साथ वापसी की थी। इसके अलावा हाल ही में कंपनी ने मिडरेंज प्राइस पर Honor X9b पेश किया है। 200MP और 108MP कैमरा वाले इन दोनों स्मार्टफोन्स के अलावा कंपनी के बड़ी स्क्रीन वाले टैबलेट पर भी डिस्काउंट का फायदा सीमित समय के लिए मिल रहा है।
दरसअल, शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर बीते दिनों Honor Days Sale शुरू हुई है। इसके चलते Honor के स्मार्टफोन्स और दूसरे डिवाइसेज पर अतिरिक्त छूट का फायदा दिया जा रहा है। कंपनी के फोन और टैबलेट बड़े फ्लैट डिस्काउंट के साथ लिस्ट किए गए हैं, इसके अलावा बैंक ऑफर्स का फायदा अलग से उठाया जा सकता है। यह सेल 7 मार्च तक चलेगी और आपको जल्द से जल्द इसका फायदा लेना चाहिए।
HONOR 90 5G
अमेजन पर सेल के दौरान इस स्मार्टफोन को लॉन्च प्राइस के मुकाबले 10 हजार रुपये सस्ते में 27,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। अगर ग्राहक इसके लिए ICICI बैंक कार्ड की मदद से भुगतान करते हैं तो 3,000 रुपये का एक्सट्रा डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें हाई-रिफ्रेश रेट वाले 6.7 इंच डिस्प्ले के अलावा Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर, 50MP सेल्फी कैमरा और 200MP प्राइमरी कैमरा सेटअप दिया गया है।
HONOR X9b 5G
हाल ही में आए इस डिवाइस को सेल में 25,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लिस्ट किया गया है और ICICI बैंक कार्ड से भुगतान करने की स्थिति में इसपर भी 3,000 रुपये का एक्सट्रा डिस्काउंट मिल रहा है। बड़े 6.78 इंच डिस्प्ले, Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर और 16MP सेल्फी कैमरा वाले फोन में 5,800mAh बैटरी मिलती है। इसके बैक पैनल पर 108MP प्राइमरी, 5MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो सेंसर दिया गया है।
HONOR Pad X9
सेल में अमेजन ने यह टैबलेट 12,999 रुपये कीमत पर लिस्ट किया है और बैंक कार्ड ऑफर के साथ 1,299 रुपये तक छूट का फायदा उठाया जा सकता है। इस टैबलेट में 10.1 इंच का डिस्प्ले और MediaTek MT8786 प्रोसेसर मेटल बिल्ड-क्वॉलिटी के साथ मिलता है। इसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज दिया गया है।

लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




