108MP कैमरा वाला Realme फोन केवल ₹8500 में, इस डील पर यकीन करना मुश्किल

Pranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

रियलमी का 108MP कैमरा वाला पावरफुल बजट स्मार्टफोन Realme C53 ग्राहक Flipkart से केवल 8500 रुपये में खरीद सकते हैं। यह फोन iPhone जैसे कैमरा डिजाइन और खास मिनी कैप्सूल फीचर के साथ आता है।

108MP कैमरा वाला Realme फोन केवल ₹8500 में, इस डील पर यकीन करना मुश्किल

पावरफुल कैमरा वाला फोन सस्ते में नहीं मिल सकता, कहने वालों को चाइनीज  टेक कंपनी Realme ने करारा जवाब दिया है। जबरदस्त 108MP कैमरा के साथ आने वाले Realme स्मार्टफोन पर तगड़ी  छूट मिल रही  है और इसे 9000 रुपये से कम में खरीदा जा सकता है। यह ऑफर Realme C53 पर मिल रहा है, जो बजट सेगमेंट में खूब पसंद किया जा रहा है। 

Realme C53 का बैक कैमरा डिजाइन iPhone के प्रो मॉडल्स के ट्रिपल कैमरा मॉड्यूल से प्रेरित है। साथ ही इसमें iPhone 15 सीरीज के डायनमिक आईलैंड जैसा फीचर 'मिनी कैप्सूल' नाम से मिलता है। गजब की बात है ना कि आपको  9000 रुपये से भी कम की शुरुआती कीमत में iPhone जैसे लुक और 108MP कैमरा वाला फोन खरीदने का मौका मिल रहा है। 

यह भी पढ़ें: 50MP सेल्फी और 200MP मेन कैमरा वाला फोन 13,500 रुपये सस्ते में; 19GB रैम और कर्व्ड डिस्प्ले

Flipkart पर मिल रहा डिस्काउंट
ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर  4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले Realme C53 वेरियंट को 11,999 रुपये के लॉन्च प्राइस के मुकाबले डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। डिस्काउंट के चलते इस वेरियंट को 8,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। दूसरे 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरियंट को 13,999 रुपये लॉन्च प्राइस के बजाय 10,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।

फोन के लिए Flipkart Axis Bank Card से भुगतान करने पर 5 पर्सेंट कैशबैक दिया जा रहा है। इस तरह बेस मॉडल 8500 रुपये में खरीदा जा सकेगा। रियलमी का यह फोन चैंपियन ब्लैक और चैंपियन गोल्ड कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: अब चूके तो हो जाएगा महंगा, iPhone 14 पर पूरे 14,000 रुपये  का डिस्काउंट; ऐसे खरीदें

ऐसे हैं Realme C53 के स्पेसिफिकेशंस
Realme C53 में 6.74 इंच का HD LCD डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट, 2.5D ग्लास और 450nits की पीक ब्राइटनेस के साथ दिया गया है। T612 प्रोसेसर वाले इस फोन में 6GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज मिलता है। डायनमिक रैम फीचर के साथ फोन की रैम क्षमता 12GB तक बढ़ जाती है। 

फोन के बैक पैनल पर 3 रिंग्स में 108MP प्राइमरी कैमरा, 2MP पोर्ट्रेट कैमरा और LED फ्लैश दिया गया है। 8MP फ्रंट कैमरा वाले बजट फोन की 5000mAh बैटरी में  18W फास्ट चार्जिंग मिलती है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।