BSNL की खास सर्विस, दुनियाभर में कहीं भी फ्री कॉलिंग, सिम की भी जरूरत नहीं

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल अपने यूजर्स के लिए इंटरनेट टेलीफोनिक सर्विस BSNL Wings ऑफर करती है। इस सर्विस के जरिए यूजर्स इंटरनेट के जरिए भारत के किसी भी नेटवर्क पर फ्री वॉइस कॉलिंग का फायदा...

BSNL की खास सर्विस, दुनियाभर में कहीं भी फ्री कॉलिंग, सिम की भी जरूरत नहीं

सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल अपने यूजर्स के लिए इंटरनेट टेलीफोनिक सर्विस BSNL Wings ऑफर करती है। इस सर्विस के जरिए यूजर्स इंटरनेट के जरिए भारत के किसी भी नेटवर्क पर फ्री वॉइस कॉलिंग का फायदा उठा सकते हैं। सिर्फ ऑडियो कॉलिंग ही नहीं, बीएसएनएल विंग्स सर्विस के तहत विडियो कॉलिंग और इंस्टेंट मैसेजिंग का सुविधा भी दी जाती है। तो आइए जानते हैं सर्विस के बारे में ज्यादा डीटेल्स

बस डाउनलोड करना होगा एक एप
यह सर्विस उन इलाकों में काफी काम की साबित होती है जहां मोबाइल नेटवर्क की कवरेज अच्छी नहीं है। इस सर्विस के इस्तेमाल के लिए आपको वाई-फाई कनेक्शन या ब्रॉडबैंड सर्विस की जरूरत पड़ती है। यानी आप बिना सिम कार्ड के सिर्फ इंटरनेट के जरिए ही आउटगोइंग और इनकमिंग कॉल्स का फायदा उठा सकते हैं। इसके लिए बस आपको बीएसएनएल का टेलीफोनी ऐप इंस्टॉल करना होगा

यह भी पढ़ें: जियो के इन रिचार्ज प्लान्स में यूजर्स को मिलता है बोनस में डेटा

क्या है प्लान की कीमत
विंग्स सर्विस के तहत फिलहाल कंपनी सिर्फ एक ही प्लान ऑफर कर रही है। इस प्लान की कीमत 1,099 रुपये है जो एक साल के लिए काम करता है। प्लान के तहत ग्राहक हर महीने 1800 फ्री मिनट पाते हैं जिनका इस्तेमाल किसी भी नेटवर्क पर कॉलिंग के लिएए किया जा सकता है। लिमिट खत्म होने के बाद हर कॉल के लिए 30 पैसे प्रति मिनट का चार्ज लगेगा। 

यह भी पढ़ें: वोडाफोन-आइडिया के धांसू रिचार्ज प्लान, मिल रहा दोगुना डेटा

इतना ही नहीं, सर्विस के तहत इंटरनेशनल रोमिंग सुविधा भी दी गई है। इस सर्विस को लेने वाले ग्राहक दुनिया के किसी भी कोने में बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के इनकमिंग कॉल का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि विदेश में होते हुए भारत कॉल करने पर बीएसएनएल विंग्स यूजर्स को 1.2 रुपये प्रति मिनट का चार्ज देना होगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि इंटरनेशनल कॉलिंग का लाभ उठाने के लिए आपको 2 हजार रुपये का ISD डिपॉजिट करना होगा। 

Vishal Kumar

लेखक के बारे में

Vishal Kumar

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़BSNL की खास सर्विस, दुनियाभर में करें फ्री कॉल, सिम की भी जरूरत नहीं