BSNL का बड़ा तोहफा! ₹249 वाले प्लान के साथ अब डबल डेटा और फ्री कॉलिंग

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपने ग्राहकों के लिए अक्सर कुछ नया लाती रहती है। इसी कड़ी में आज BSNL ने अपने 249 रुपये के प्लान को लेकर एक बड़ी धोषणा की है। कंपनी अब इस प्लान को पूरे देश में मौजूद सभी...

BSNL का बड़ा तोहफा! ₹249 वाले प्लान के साथ अब डबल डेटा और फ्री कॉलिंग

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपने ग्राहकों के लिए अक्सर कुछ नया लाती रहती है। इसी कड़ी में आज BSNL ने अपने 249 रुपये के प्लान को लेकर एक बड़ी धोषणा की है। कंपनी अब इस प्लान को पूरे देश में मौजूद सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध करा रही है। 12 अप्रैल 2021 से यह प्लान पूरे देश में लागू हो जाएगा। BSNL का 249 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को अब रेगुलर बेसिस पर उपलब्ध करा दिया गया है। ये एक फर्स्ट रिचार्ज कूपन (FRC) है, जिसे पिछले महीने प्रमोशनल तौर पर उतारा गया था। इसके साथ ही BSNL ने इस प्लान के साथ डबल डेटा देने की पेशकश भी की है। आइए आपको बताते हैं इस प्लान के साथ मिलने वाले सभी बेनेफिट्स के बारे में: 

 

ये भी पढ़ें:- Airtel का धांसू प्लान: सिर्फ 1 रुपये ज्यादा खर्च कर पाएं डबल वैलिडिटी और ज्यादा डेटा

 

BSNL के 249 रुपये वाले प्लान के साथ मिलेंगे ये बेनेफिट्स 
BSNL का 249 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन ग्राहकों के लिए है, जो अपने नंबर पर पहली बार रिचार्ज करा रहे हैं। इस दौरान इसमें ग्राहकों को रोज 100SMS, रोज 2GB डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनिफिट्स दिए जाएंगे। बता दें कि लॉन्च के समय बीएसएनएल के इस प्लान के साथ सिर्फ 1GB डेटा प्रतिदिन मिलता था, लेकिन अब कंपनी इसके साथ रोज 2GB डेटा देने वाली है। यानी वैधता के हिसाब से इस रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को 60 दिनों के भीतर कुल 120 जीबी डाटा का लाभ मिलेगा। 

 

ये भी पढ़ें:- WhatsApp के कमाल कीबोर्ड शॉर्टकट, ऐसे करें मैसेज अनरीड या चैट डिलीट


दो महीने तक नहीं होगी रिचार्ज की जरूरत
भारत संचार निगम लिमिटेड के इस 249 रुपये के रिचार्ज के सबसे बड़े फायदे की बात करें तो इसको रिचार्ज करवाने के बाद आपको पूरे दो महीने तक किसी भी रिचार्ज को करवाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इसकी वैधता 60 दिनों की है। इस प्लान में पूरे दो महीने तक अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डेटा और SMS की सुविधा मिलती रहती है।

 

वापस आया BSNL का ये प्लान भी 
इसके अलावा BSNL अपने यूजर्स के लिए 398 रुपये वाला स्पेशल टैरिफ वाउचर (STV) को वापस लाई है। सरकारी टेलिकॉम कंपनी ने यह रिचार्ज प्लान जनवरी में पेश किया था। BSNL के इस 398 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 30 दिन की है। इस प्लान में बिना किसी स्पीड बाध्यता के अनलिमिटेड डेटा दिया जाता है। साथ ही, प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा मिलती है। 

 

 

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।