पूरे 84 दिन तक मौज: रोज 7 रुपए खर्च कर ये कंपनी दे रही 3GB डेटा और फ्री कॉल्स का मज़ा

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

BSNL 84 Days Plans: सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों को टक्कर देने के लिए कई किफायती प्लान पेश करता है। अगर आप लंबी वैलिडिटी के साथ आने वाला सस्ता प्लान सर्च कर रहे तो देखें यहां:

पूरे 84 दिन तक मौज: रोज 7 रुपए खर्च कर ये कंपनी दे रही 3GB डेटा और फ्री कॉल्स का मज़ा

BSNL 84 Days Validity Plans: सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों को टक्कर देने के लिए कई किफायती प्लान पेश करता है। ऐसे में अगर आप लंबी वैलिडिटी के साथ आने वाला एक सस्ता प्लान सर्च कर रहे हैं तो BSNL के ये दो खास प्लान आपके लिए हैं। यहां हम BSNL के दो 84 दिन की वैलिडिटी वाले बेहतरीन प्लान्स के बारे में बात कर रहे हैं। जानते हैं इन रिचार्ज प्लान्स के बारे में सबकुछ...


BSNL Rs 599 Plan
बीएसएनएल के इस प्लान में आपको हर दिन 3जGB डेटा मिलता है। 84 दिन की वैलिडिटी वाला यह प्लान हर दिन 100 फ्री एसएमएस और देश भर में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग करने की सुविधा देता है। प्लान में मिलने वाले अडिशनल बेनिफिट में PRBT और जिंग शामिल हैं। एक दिन का हिसाब लगाया जाए तो प्लान में रोज 7 रुपये खर्च कर आपको 3GB डेटा और अनलिमिटेड कॉल्स का फायदा मिल रहा है। 

ये भी पढ़ें:- Jio ने की Airtel की छुट्टी: 90 दिन तक जितनी मर्ज़ी करें बातें, 180GB डेटा और SMS सब फ्री


BSNL Rs 769 Plan
बीएसएनएल का 769 रुपये का प्लान 84 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान के साथ यूजर्स को रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस/दिन मिलते हैं। लेकिन इसमें अतिरिक्त लाभ भी शामिल हैं। यूजर्स को प्लान में बीएसएनएल ट्यून्स, हार्डी मोबाइल गेम्स सर्विस, चैलेंजेस एरेना मोबाइल गेमिंग, लोकधुन, ज़िंग और अन्य गेमिंग सेवाएं मिलती हैं।

वहीं देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने यूजर्स को 789 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाला प्लान ऑफर करती हैं। इस प्लान में आपको हर दिन 2जीबी 5G डेटा मिलेगा। प्लान में कंपनी डेली 100 फ्री एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग भी दे रही है। प्लान में आपको जियो सावन और जियो टीवी के साथ जियो सिनेमा का भी फ्री ऐक्सेस मिलेगा।

ये भी पढ़ें:- जादू से कम नहीं Train Ticket बुक करने का ये तरीका, जब तक Confirm नहीं होगी सीट, तब तक नहीं देने होंगे पैसे

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़पूरे 84 दिन तक मौज: रोज ₹7 खर्च कर ये कंपनी दे रही 3GB डेटा, फ्री कॉल