Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़BSNL 3 recharge plan under 100 rupees offer up to 2GB daily Data - Tech news hindi

100 रुपये से कम कीमत में 3 रिचार्ज Plan, रोज मिलता है 2GB डेटा, कॉलिंग भी फ्री

संक्षेप: सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल के पास ₹100 से कम के तीन जबरदस्त प्रीपेड प्लान मौजूद हैं। यहां हम आपको बीएसएनल के इन तीनों ही प्लान की डिटेल्स बताने वाले हैं, जो आपके लिए काम की साबित हो सकती हैं।

Tue, 5 July 2022 09:00 AMVishal Kumar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on
100 रुपये से कम कीमत में 3 रिचार्ज Plan, रोज मिलता है 2GB डेटा, कॉलिंग भी फ्री

₹100 से कम के रिचार्ज में रोज 2GB डेटा और कॉलिंग। यह कीमत भले ही आपको यकीन करने वाली ना लगती हो, लेकिन ऐसा रिचार्ज प्लान सच में मौजूद है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल के पास ₹100 से कम के तीन जबरदस्त प्रीपेड प्लान मौजूद हैं, जो कुछ इसी तरह की सुविधाएं आपको देते हैं। यहां हम आपको बीएसएनल के इन तीनों ही प्लान की डिटेल्स बताने वाले हैं, जो आपके लिए काम की साबित हो सकती हैं।

BSNL का 87 रुपये का प्लान
यह कंपनी के सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान में से एक है। 87 रुपये के रिचार्ज में 14 दिन की वैलिडिटी दी जाती है। प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ रोज 1 जीबी डेटा मिलता है। इसमें 100 एसएमएस प्रतिदिन और गेम्स की भी सुविधा है। 

BSNL का 97 रुपये का प्लान
10 रुपये एक्स्ट्रा देकर आप ज्यादा डेटा और वैलिडिटी पा सकते हैं। बीएसएनएल का यह प्लान 18 दिनों तक चलता है। प्लान में हर रोज 2 जीबी डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है। इसके अलावा लोकधुन कॉन्टेंट की सुविधा दी जाती है।

BSNL का 99 रुपये का प्लान
97 रुपये वाले रिचार्ज की तरह यह प्लान भी 18 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। रिचार्ज में आपको सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ अपनी पसंद की कॉलरट्यून लगाने की सुविधा मिलती है। इसमें डेटा और SMS नहीं दिए गए।