फुल चार्ज में पूरे 100 घंटे चलेगा ये वायरलेस हेडफोन, पहली सेल इस दिन से

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

हैंड्स फ्री कॉलिंग या फिर चलते फिरते गाने सुनने के लिए लंबी बैटरी लाइफ वाला हेडफोन चाहिए, तो देसी कंपनी बोट के नए हेडफोन boAt Rockerz 551ANC आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।

फुल चार्ज में पूरे 100 घंटे चलेगा ये वायरलेस हेडफोन, पहली सेल इस दिन से

हैंड्स फ्री कॉलिंग या फिर चलते फिरते गाने सुनने के लिए लंबी बैटरी लाइफ वाला हेडफोन चाहिए, तो देसी कंपनी बोट के नए हेडफोन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। कंपनी ने अपने नए नॉइज कैंसिलेशन वायरलेस हेडफोन के तौर पर boAt Rockerz 551ANC को लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि इसका ओवर-ईयर डिजाइन और सॉफ्ट ईयरकप्स कानों में कंफर्टेबल फिटिंग प्रदान करते हैं। नए हेडफोन कंपनी का पावरफुल सिग्नेचर साउंड प्रदान करते हैं और 40 एमएम ड्राइवर्स के साथ आते हैं। हेडफोन हाइब्रिड एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन के मदद से बाहर के साउंड को 35dB तक कम कर देते हैं। 

फुल चार्ज में पूरे 100 घंटे गाने सुनाएगा
कंपनी का कहना है कि नए हेडफोन बोट की ASAP चार्ज तकनीक से लैस है और मात्र 10 मिनट की चार्जिंग में 10 घंटे तक का प्लेबैक टाइम प्रदान करते हैं। फुल चार्ज में हेडफोन 100 घंटे तक का प्लेबैक टाइम प्रदान करते हैं।

ये भी पढ़ें- 1199 रुपये में आई कॉलिंग वाली खूबसूरत वॉच, मिलेगी 15 दिन की बैटरी लाइफ, फीचर्स भी कमाल के

बेहतर कॉल क्वालिटी के लिए ENx तकनीक
यूजर गाने सुनते हुए आसपास के आवाज भी सुन सकते हैं। डिस्टर्बेंस को कम करते हुए बेहतर कॉल क्वालिटी प्रदान करने के लिए इसमें ENx तकनीक का यूज किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ वर्जन 5.0 का सपोर्ट मिलता है।

नए हेडफोन में दो EQ मोड भी है- सिग्नचेर और बैलेंस्ड, जो रिच और दमदार साउंड एक्सपीरियंस प्रदान करते हैं। इसमें कुछ बटन भी हैं, जिससे म्यूजिक कंट्रोल कर सकते हैं, वॉयस असिस्टेंट एक्टिवेट कर सकते हैं और कॉल्स को रिसीव/रिजेक्ट भी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- इस फोन को खरीदने के लिए टूट पड़े भारतीय ग्राहक, पहली ही सेल में बनाया रिकॉर्ड

कीमत और पहली सेल
नए boAt Rockerz 551ANC हेडफोन की बिक्री 24 अप्रैल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इच्छुक ग्राहक इसे फ्लिकार्ट और अमेजन से 2999 रुपये के स्पेशल लॉन्च प्राइस पर खरीद सकते हैं। कंपनी इसके साथ 1 साल की वारंटी भी दे रही है। इसे ब्लैक, व्हाइट और ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़फुल चार्ज में पूरे 100 घंटे चलेगा ये वायरलेस हेडफोन, पहली सेल इस दिन