Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Boat new wireless earbuds Airdopes 500 ANC launched will run for 1 hour in 5 minutes of charge - Tech news hindi

BoAt के नए वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च, 5 मिनट चार्ज में चलेंगे 1 घंटा, जानें कीमत

लॉन्चिंग से कुछ दिन पहले से ही यह ऑडियो प्रोडक्ट अमेजन पर लिस्ट कर दिया गया था। इस वायरलेस ईयरबड्स में एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन से लेकर, 8mm ड्राइवर्स, और लो-लैटन्सी ऑडियो जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

BoAt के नए वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च, 5 मिनट चार्ज में चलेंगे 1 घंटा, जानें कीमत
Vishal Kumar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 12 April 2022 03:47 PM
हमें फॉलो करें

पॉपुलर कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रैंड BoAt ने बाजार में एक नया वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च किया है। इसे BoAt Airdopes 500 ANC नाम दिया गया है। लॉन्चिंग से कुछ दिन पहले से ही यह ऑडियो प्रोडक्ट अमेजन पर लिस्ट कर दिया गया था। इस वायरलेस ईयरबड्स में एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन से लेकर, 8mm ड्राइवर्स, और लो-लैटन्सी ऑडियो जैसे फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं इसके ज्यादा फीचर्स और कीमत

BoAt Airdopes 500 ANC के फीचर्स
लेटेस्ट वायरलेस ईयरबड्स में बोट का सिग्नेचर ऑडियो एक्सपीरियंस और 8mm ड्राइवर सेटअप दिया गया है। यह इन-ईयर स्टाइल डिजाइन के साथ आते हैं। वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए इनमें ब्लूटूथ 5.2 का फीचर दिया गया है। यह 35dB तक हाइब्रिड एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन सपोर्ट करते हैं। बोट के लेटेस्ट ईयरबड्स में एक डेडिकेटेड लो-लैटंसी मोड और एंबिएंट मोड दिया गया है। ये दोनों मोड यूजर्स को म्यूजिक सुनते हुए भी बाहर की आवाज सुनने की सुविधा देता है।

बैटरी की बात करें तो ANC को इनेबल करने पर यह 4.5 घंटे और ऑफ करने पर 5.5 घंटे चल जाएंगे। कंपनी की मानें तो फुल चार्ज पर ईयरबड्स 28 घंटे तक चल सकते हैं और 5 मिनट की क्विक चार्ज से 1 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक दे सकता है। डिवाइस में चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट मिलता है। अन्य फीचर्स में एन-ईयर डिटेक्शन, इंस्टेंट वेक एन पेयर और वॉइस असिस्टेंट का सपोर्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं।

BoAt Airdopes 500 ANC की कीमत
BoAt Airdopes 500 ANC को भारत में 3,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेज़न इंडिया के जरिए खरीदा जा सकता है। इस TWS ईयरबड्स की बिक्री 14 अप्रैल से शुरू होगी। नया वायरलेस ईयरबड्स तीन कलर ऑप्शन ब्लैक, ब्लू, व्हाइट और ग्रे में लाया गया है।

ऐप पर पढ़ें