150 घंटे की बैटरी लाइफ वाला boAt Airdopes 621 ईयरफोन हुआ भारत में लॉन्च, ₹3000 से कम है कीमत

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Boat ने अपने ट्रू वायरलेस इयरफोन Boat Airdopes 621 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस इयरबड्स की खासियत इसके साथ कम कीमत में मिलने वाली बैटरी है जो 150 घंटे तक का प्लेटाइम टाइम देती है। इसके अलावा Boat...

150 घंटे की बैटरी लाइफ वाला boAt Airdopes 621 ईयरफोन हुआ भारत में लॉन्च, ₹3000 से कम है कीमत

Boat ने अपने ट्रू वायरलेस इयरफोन Boat Airdopes 621 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस इयरबड्स की खासियत इसके साथ कम कीमत में मिलने वाली बैटरी है जो 150 घंटे तक का प्लेटाइम टाइम देती है। इसके अलावा Boat के इन Airdopes 621 के साथ गूगल असिस्टेंट और Apple Siri वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट का सपोर्ट भी मिलेगा। आइए आपको बताते हैं Boat के इन इयरबड्स की एक्चुअल कीमत और फीचर्स के बारे में:

 

ये भी पढ़ें:- खुशखबरी! Vodafone Idea यूजर्स को 31 मार्च तक इन रिचार्ज पर मिलेगी 60 रुपये तक की छूट

 

Boat Airdopes 621 की कीमत 
इन ट्रू वायरलेस इयरबड्स की इंट्रोडक्टरी कीमत 2,999 रुपये रखी गई है। अगर आप इस इयरबड्स को खरीदना चाहते हैं तो आप इसे ई-कॉमर्स साइट Amazon से खरीद सकते हैं। वहीं कलर ऑप्शन की बात करें, तो इन इयरबड्स में आपको एक्टिव ब्लैक और व्हाइट फ्रॉस्ट मिलेंगे।

 

ये भी पढ़ें:- POCO M3 की हो रही जबरदस्त सेल, 1 दिन में बेचे 11111 स्मार्टफोन


 
Boat Airdopes 621 के खास फीचर्स 
Boat के इन इयरबड्स में टच कंट्रोल और IWP टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया गया है। इस तकनीक के जरिए केस के ओपन होते ही क्विक पेयरिंग करने में मदद मिलेगी। डिवाइस में ब्लूटूथ वर्जन 5.0 है जो 10 मीटर की दूरी पर भी मजबूत कनेक्शन ऑफर करता है। वॉटर और स्वैट रसिस्टेंस के लिए इयरबड्स को IPX7 रेटिंग भी मिली हुई है। कंपनी का दावा है कि यह इयरबड्स कुल 150 घंटे तक का प्ले बैकअप देंगे। सिंगल चार्ज पर एक इयरबड 5.5 घंटे तक की बैटरी लाइफ ऑफर करता है। Boat Airdopes 621 में 35 mAh की बैटरी लगी है। वहीं केस में 2,600 mAh की बैटरी दी गई है जिसे यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए चार्ज किया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक यह इयरबड्स  5 से 7 घंटे में फुल चार्ज हो जाएंगे। 

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़150 घंटे की बैटरी लाइफ वाला boAt Airdopes 621 हुआ भारत में लॉन्च