₹15000 से कम में खरीदें 43 इंच का स्मार्ट टीवी, असली कीमत है 44 हजार रुपये
बड़ी स्क्रीन वाला स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं तो फ्लिपकार्ट पर बड़ी डील मिल रही है। 43 इंच स्क्रीन साइज वाला InnoQ Frameless स्मार्ट टीवी अब 15,000 रुपये से कम में खरीदा जा सकता है।

बड़े स्क्रीन साइज वाला स्मार्ट टीवी खरीदने के लिए अब आपको ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं है। फ्लिपकार्ट पर 43 इंच स्क्रीन साइज वाला बड़ा स्मार्ट टीवी करीब 67 पर्सेंट डिस्काउंट पर खरीदने का मौका मिल रहा है। यह टीवी बंपर छूट पर खरीदा जा सकता है।
ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर बड़े स्क्रीन साइज वाला टीवी बड़ी छूट पर मिल रहा है। बंपर डिस्काउंट पर ग्राहक InnoQ Frameless Smart TV खरीद सकते हैं। इस स्मार्ट टीवी पर फ्लैट डिस्काउंट के अलावा चुनिंदा बैंक कार्ड्स के साथ अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: केवल 33000 रुपये में मिल रहा है 1.9 लाख रुपये का स्मार्ट टीवी, बंपर डिस्काउंट
बंपर छूट पर ऐसे खरीदें स्मार्ट टीवी
InnoQ Frameless 109 cm (43 inch) Full HD LED Smart Android Based TV की कीमत वैसे तो 43,990 रुपये है लेकिन इसे 67 पर्सेंट डिस्काउंट के बाद फ्लिपकार्ट पर 14,490 रुपये में लिस्ट किया गया है। यही नहीं, कोटक बैंक क्रेडिट कार्ड्स और फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक कार्ड से भुगतान की स्थिति में 10 पर्सेंट की अतिरिक्त छूट मिल सकती है।
ऐसे हैं InnoQ स्मार्ट टीवी के फीचर्स
43 इंच स्क्रीन साइज वाले InnoQ Smart TV में 1920x1080 पिक्सल (फुल HD) रेजॉल्यूशन वाला LED डिस्प्ले दिया गया है। फ्रेमलेस डिजाइन वाले इस टीवी में कनेक्टिविटी के लिए 2 HDMI पोर्ट्स और 2 USB पोर्ट्स दिए गए हैं। इस टीवी में A+ Grade Premium Dot Free Panel मिलता है और Pixel Boost Engine मिलता है और 178 डिग्री व्यू ऐंगल मिलता है।
पावरफुल ऑडियो अनुभव यूजर्स को मिले इसके लिए कंपनी ने 2 स्पीकर्स और सबवूफर्फ इस मॉडल में दिए हैं। इनके साथ कुल 24W का कुल ऑडियो आउटपुट मिलता है। इस टीवी में 8GB स्टोरेज के अलावा Android TV सॉफ्टवेयर मिलता है। इस टीवी में Netflix, Prime Video, Disney+Hotstar और Youtube जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स का सपोर्ट दिया गया है।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से
टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के
क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के
लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के
अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को
खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही
होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


