iPhone 15 लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा, Apple लॉन्च नहीं करेगा ये प्रोडक्ट

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

ऐपल आने वाले 12 सितंबर को होने वाले लॉन्च इवेंट में iPhone 15 सीरीज को लॉन्च करने वाला है। बता दें कि इस दिन ऐपल के कई दूसरे प्रोडक्ट भी साथ में लॉन्च किए जाएंगे।

iPhone 15 लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा, Apple लॉन्च नहीं करेगा ये प्रोडक्ट

ऐपल आने वाले 12 सितंबर को होने वाले लॉन्च इवेंट में iPhone 15 सीरीज को लॉन्च करने वाला है। इस दिन ऐपल के कई दूसरे प्रोडक्ट भी लॉन्च किए जाएंगे। ऐसी चर्चा थी कि ऐपल अपने MacBooks और iMacs के लिए अपने लेटेस्ट M3 प्रोसेसर पर काम कर रहा है। लोग नई M3 चिप की उम्मीद कर रहे हैं क्योंकि इसमें ऐपल के M2 प्रोसेसर की तुलना में बहुत बड़ा अपग्रेड होने वाला है। हालांकि, ऐपल एनालिस्ट मिंग-ची कू ने Apple के M3 प्रोसेसर के बारे में ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है। उनके अनुसार, Apple इस साल कोई M3 बेस्ड मैकबुक लॉन्च नहीं करेगा।

क्या कहती है रिपोर्ट
बता दें कि इससे पहले ब्लूमबर्ग ने बताया था कि ऐपल अक्टूबर 2023 की शुरुआत में नए M3 प्रोसेसर के साथ MacBooks लॉन्च कर सकता है। हालांकि, मिंग-ची कू की लेटेस्ट रिपोर्ट में कहा गया है कि Apple बड़े पैमाने पर M3 चिप के उत्पादन के लिए तैयार नहीं है। ऐसा लगता है कि Apple A17 बायोनिक चिप के लिए इसे प्राथमिकता दे सकता है जिसका यूज iPhone 15 सीरीज में किया जाएगा। 

ऐसे हो सकते हैं M3 प्रोसेसर के फीचर्स
बता दें कि Apple M3 प्रोसेसर का मुख्य आकर्षण इसका 3nm आर्किटेक्चर है जो इसे अधिक पॉवरफुल बनाता है। मार्क गुरमन के अनुसार, नए चिपसेट में मौजूदा Apple M2 प्रोसेसर के समान ऑक्टा-कोर कॉन्फिगरेशन होगा। चिपसेट में 20W TDP होने की उम्मीद है। अफवाहों के अनुसार, Apple सबसे पहले अपने रेगुलर मैकबुक में M3 प्रोसेसर पेश करेगा।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़iPhone 15 लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा, लॉन्च नहीं होगा ये प्रोडक्ट