₹10 हजार से कम में बेस्ट फोन! AMOLED स्क्रीन, 7GB रैम, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी
नया फोन खरीदने के लिए आपका बजट 10,000 रुपये से कम है तो हम बेस्ट स्मार्टफोन की जानकारी आपके लिए लेकर आए हैं। Infinix Note 12i में 50MP ट्रिपल कैमरा और AMOELD डिस्प्ले के साथ 5000mAh बैटरी मिल रही है।

कम बजट में स्मार्टफोन खरीदने का यह बिल्कुल मतलब नहीं है कि आपको फीचर्स या परफॉर्मेंस से समझौता करना पड़े। अक्सर 10,000 रुपये से कम कीमत वाले बजट सेगमेंट में यूजर्स को बेस्ट विकल्प नहीं मिलता और या तो वे फीचर्स से समझौता करते हैं, या फिर उन्हें बजट बढ़ाना पड़ता है। हम 10,000 रुपये से कम कीमत में सबसे अच्छे फीचर्स ऑफर कर रहे Infinix Note 12i की जानकारी यहां लेकर आए हैं।
इनफिनिक्स के नए स्मार्टफोन में ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जो आम तौर पर सस्ते स्मार्टफोन्स में नहीं मिलते। शानदार AMOLED डिस्प्ले से लेकर 50MP ट्रिपल कैमरा और दमदार बैटरी जैसे स्पेसिफिकेशंस को इस डिवाइस का हिस्सा बनाया गया है। शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर उपलब्ध इस फोन को फ्लैट डिस्काउंट के बाद 10,000 रुपये से कम कीमत में लिस्ट किया गया है। आइए जानते हैं कि इसकी कीमत और फीचर्स क्या हैं।
Infinix Note 12i की कीमत
भारतीय मार्केट में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले Infinix Note 12i की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है लेकिन फ्लिपकार्ट पर यह 23 पर्सेंट डिस्काउंट के बाद 9,999 रुपये में लिस्टेड है। यह स्मार्टफोन अल्पाइन वाइट, फोर्स ब्लैक और मेटावर्स ब्लू कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकता है। डिवाइस पर 9,450 रुपये तक के एक्सचेंज डिस्काउंट का फायदा भी मिल सकता है। Flipkart Axis Bank Card से यह फोन खरीदने पर 5 पर्सेंट कैशबैक मिल रहा है।
Infinix Note 12i के स्पेसिफिकेशंस
इनफिनिक्स के दमदार स्मार्टफोन में 6.7 इंच स्क्रीन साइज वाला फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 3 की सुरक्षा के साथ दिया गया है और 1000nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन में Android 13 आधारित सॉफ्टवेयर के अलावा Mediatek Helio G85 प्रोसेसर दिया गया है। वर्चुअल रैम फीचर के साथ इसकी 4GB रैम को 7GB तक बढ़ाया जा सकता है और यूजर्स स्टोरेज भी 512GB तक बढ़ा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: हर स्मार्टफोन में मिलती हैं ये पांच सेटिंग्स, आपको तुरंत बदल लेनी चाहिए; मिलेगी बेस्ट परफॉर्मेंस
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। इसके रियर पैनल पर ट्रिपल AI कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी सेंसर के अलावा 2MP डेप्थ कैमरा और तीसरा QVGA सेंसर दिया गया है। लंबे बैकअप के लिए फोन में 5000mAh क्षमता वाली बैटरी मिलती है और 33W चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। ऑथेंटिकेशन के लिए इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस-अनलॉक का विकल्प मिल जाता है।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से
टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के
क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के
लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के
अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को
खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही
होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


