Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़best apps and best games of 2022 list shared on play store download these now - Tech news hindi

साल 2022 की बेस्ट ऐप्स और गेम्स की लिस्ट लाई गूगल, आप फौरन करें इंस्टॉल

Google Playt Store पर साल 2022 में सबसे ज्यादा पसंद की गईं ऐप्स और गेम्स की लिस्ट शेयर की गई है। कंपनी हर साल अलग-अलग कैटेगरी के बेस्ट गेम्स और ऐप्स की जानकारी देती है। Questt को बेस्ट ऐप चुना गया है।

Pranesh Tiwari लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीThu, 1 Dec 2022 03:55 PM
हमें फॉलो करें

टेक कंपनी गूगल ने मोबाइल प्लेटफॉर्म Android के लिए गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध बेस्ट ऐप्स और गेम्स की लिस्ट शेयर की है। साल 2022 का आखिरी महीना शुरू हो गया है और इसके खत्म होने से पहले कंपनी ने बताया है कि यूजर्स ने किन एंड्रॉयड ऐप्स को सबसे ज्यादा पसंद किया। बता दें, कंपनी हर साल यह लिस्ट शेयर करती है। 

प्ले स्टोर पर 'Best App of 2022' सेक्शन में इस साल सबसे ज्यादा पसंद की गई ऐप का नाम Questt बताया गया है, वहीं 'Best Game of 2022' टैब में लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम Apex Legends Mobile सबसे ऊपर रहा है। आपको याद दिला दें, पिछले साल का बेस्ट गेम चुना गया Battlegrounds Mobile India (BGMI) इस साल भारत में बैन कर दिया गया है।

खूब पसंद की गईं ये ई-लर्निंग ऐप्स
गूगल एडिटर्स की ओर से बेस्ट ऐप चुनी गई Questt की मदद से लर्निंग को मजेदार बनाया जा सकता है और टीचर्स के लिए उनके छात्रों के सीखने की क्षमता को समझना आसान हो जाता है। ई-लर्निंग ऐप Filo को 'Best App for Personal Growth' चुना गया और यह कैटेगरी में टॉप पर रही। लिस्ट में PrepLadder, Cuemath और Yellow Class लर्निंग ऐप्स ने भी जगह बनाई।

ऑनलाइन शॉपिंग ऐप्स यूजर्स की पसंद
Users' Choice App of 2022 के तौर पर Flipkart की Shopsy ऐप को चुना गया। इसने Blinkit और Zepto जैसी डिलिवरी ऐप्स को पीछे छोड़कर 'Best Everyday Essentials' कैटेगरी में सबसे ऊपर जगह बनाई। इस ऐप का फायदा ग्राहकों के अलावा छोटे बिजनेसेज को भी मिल रहा है और यह तेजी से लोकप्रिय हुई है। 

बेस्ट ऐप्स की लिस्ट में ये नाम शामिल
बुजुर्गों की मदद के लिए डिजाइन की गई Khyaal ऐप को BestApps for Good कैटेगरी में टॉप पोजीशन पर जगह मिली है।  ZyadaShop, Kohbee, Turnip और Pocket जैसे नाम भी इस साल टॉप ऐप्स में शामिल रहे।

सबसे ज्यादा पसंद किए गए ये गेम्स
Apex Legends Mobile के अलावा भारत में Rovio's Angry Birds Journey गेम को यूजर्स चॉइस गेम चुना गया।  Very Little Nightmares गेम Best on Play Pass चुना गया। इसके अलावा 'Best Story' और 'Best Ongoing' गेम्स के तौर पर इस साल  Diablo Immortal और Clash of Clans चुने गए हैं।

ऐप पर पढ़ें