भारत का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, ₹10 हजार से कम में 50MP कैमरा और ग्लास डिजाइन

Apr 14, 2023 05:51 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

टेक कंपनी लावा का पावरफुल 5G स्मार्टफोन Lava Blaze 5G अमेजन पर चल रही सेल के दौरान आसानी से 10,000 रुपये से कम में खरीदा जा सकता है। इस तरह यह भारत में उपलब्ध सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन बन गया है।

भारत का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, ₹10 हजार से कम में 50MP कैमरा और ग्लास डिजाइन

हाई-स्पीड इंटरनेट सेवाओं का फायदा देने के लिए जियो और एयरटेल एक के बाद एक नए शहरों में 5G सेवाएं रोलआउट कर रही हैं, जिनका फायदा केवल 5G स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को मिलता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने पुराने डिवाइस को नए 5G स्मार्टफोन से अपग्रेड कर लें। भारतीय मार्केट में मौजूद सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन Lava Blaze 5G है और इसे डिस्काउंट के बाद और भी सस्ते में खरीदा जा सकता है।

अमेजन पर चल रही 'ब्लॉकबस्टर वैल्यू डे' सेल के चलते Lava Blaze 5G पर बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। बंपर छूट के बाद यह फोन 10,000 रुपये से भी कम में खरीदा जा सकेगा। इस स्मार्टफोन में 5G कनेक्टिविटी के अलावा 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप, 7GB तक रैम और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बड़ी बैटरी दी गई है। इस स्मार्टफोन पर बड़े फ्लैट डिस्काउंट के अलावा बैंक ऑफर्स के साथ अतिरिक्त छूट मिल रही है। वहीं, पुराना फोन एक्सचेंज करने पर इसकी कीमत बेहद कम हो जाएगी। 

बड़ी छूट पर ऐसे खरीदें Lava Blaze 5G
Lava Blaze 5G के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत भारत में 14,999 रुपये रखी गई है लेकिन अमेजन सेल के दौरान यह 27 पर्सेंट डिस्काउंट के बाद 10,999 रुपये में मिल रहा है। अगर ग्राहक HSBC Cashback Card Credit Card जैसे चुनिंदा कार्ड्स से भुगतान करते हैं तो उन्हें अतिरिक्त डिस्काउंट का फायदा मिल जाएगा और वे यह 5G फोन नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीद सकते हैं। यह डिवाइस खरीदने पर टॉप सेलिंग हेडफोन्स पर 5 पर्सेंट की छूट दी जा रही है। 

पुराने स्मार्टफोन के बदले एक्सचेंज डिस्काउंट के तौर पर 10,400 रुपये तक के डिस्काउंट का फायदा मिल सकता है, जिसकी वैल्यू पुराने फोन के मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करती है। इन ऑफर्स के साथ Lava Blaze 5G आसानी से 10,000 रुपये से कम में खरीदा जा सकता है। इसे खरीदने पर 6 महीने के लिए स्पॉटिफाइ प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिल रहा है। फोन ग्लास ब्लू और ग्लास ग्रीन कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है। 

ऐसे हैं Lava Blaze 5G के स्पेसिफिकेशंस
लावा के इस दमदार स्मार्टफोन में 6.5 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है, जिसे 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है। MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ आने वाले फोन की 4GB रैम वर्चुअल रैम फीचर के जरिए 7GB तक बढ़ाई जा सकती है। इसी तरह फोन का 128GB स्टोरेज माइक्रोSD कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। प्रीमियम ग्लास बैक डिजाइन वाले फोन में 50MP AI ट्रिपल कैमरा और 8MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें क्लीन Android 12 के साथ 5000mAh बैटरी और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।