₹6000 से कम में 32 इंच का बड़ा टीवी, फ्रेमलेस डिजाइन और जबर्दस्त ऑडियो भी
बड़ी स्क्रीन वाला टीवी कम कीमत में खरीदना चाहते हों तो अमेजन की ओर से SkyWall टीवी पर जबर्दस्त छूट दी जा रही है। ग्राहक 32 इंच स्क्रीन साइज वाला बड़ा टीवी 6,000 रुपये से कम कीमत में खरीद सकते हैं।

बड़ी स्क्रीन वाला नया टीवी खरीदने के लिए अब आपको ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं है और अमेजन पर बंपर डिस्काउंट के साथ फ्रेमलेस LED TV खरीदने का मौका मिल रहा है। 60 पर्सेंट से ज्यादा के फ्लैट डिस्काउंट पर ग्राहक Skywall का 32 इंच डिस्प्ले वाला टीवी खरीद सकते हैं।
अगर आपके घर में WiFi नहीं लगा है और ऐक्टिव इंटरनेट कनेक्शन नहीं है तो यह टीवी खरीदना बेहतर फैसला होगा। इतने ही बड़े स्क्रीन साइज वाला अच्छा स्मार्ट टीवी खरीदने के लिए आपको कम से कम 10,000 रुपये खर्च करने होते हैं। यह स्मार्ट टीवी नहीं है लेकिन सेट-टॉप बॉक्स से इसे कनेक्ट कर ढेरों चैनल्स देखे जा सकेंगे।
यह भी पढ़ें: 25,000 रुपये वाला Redmi स्मार्ट टीवी 10,000 रुपये से कम में, यहां से खरीदें
बंपर छूट पर खरीदें Skywall का बड़ा टीवी
भारतीय मार्केट में SKYWALL HD Ready LED TV 32SWN की कीमत 15,810 रुपये रखी गई है। इसे अमेजन पर 62 पर्सेंट डिस्काउंट के बाद केवल 5,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। हालांकि, फेडरल बैंक क्रेडिट कार्ड और HSBC कैशबैक क्रेडिट कार्ड्स से भुगतान की स्थिति में 10 पर्सेंट का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है।
अगर बैंक कार्ड ऑफर्स का पूरा फायदा मिलता है तो इसकी कीमत 5,000 रुपये के करीब पहुंच सकती है। ग्राहक यह टीवी नो-कॉस्ट EMI विकल्प के साथ भी खरीद सकते हैं। बता दें, इस कीमत में टीवी का इंस्टॉलेशन भी शामिल है।
ऐसे हैं Skywall TV के स्पेसिफिकेशंस
स्काईवॉल के इस टीवी में 32 इंच का LED डिस्प्ले दिया गया है और 60Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। टीवी स्क्रीन में HD Ready (1366x768) रेजॉल्यूशन मिलता है। इस टीवी में कुल 20W ऑडियो आउटपुट देने वाले दो स्पीकर्स दिए गए हैं और वर्चुअल सराउंड साउंड एक्सपीरियंस मिलता है। प्रीमियम ब्लैक फिनिश डिजाइन वाले इस टीवी में 1 साल की वारंटी मिलती है।
A+ ग्रेड IPS डिस्प्ले पैनल और 178 डिग्री व्यूइंग ऐंगल वाले इस टीवी में ढेरों कनेक्टिविटी ऑप्शंस मिलते हैं। इसमें दो HDMI पोर्ट्स के अलावा दो USB पोर्ट्स, एक VGA पोर्ट और एक 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। बता दें, आप किसी भी नॉन-स्मार्ट टीवी को स्मार्ट स्ट्रीमिंग स्टिक्स की मदद से स्मार्ट टीवी में बदल सकते हैं।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से
टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के
क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के
लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के
अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को
खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही
होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


