₹20 हजार से कम में चाहिए बेस्ट कैमरा फोन? शाओमी, रियलमी और वनप्लस सब लिस्ट में
अगर पावरफुल कैमरा वाला नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं और बजट कम है तो हम आपके लिए टॉप-3 लिस्ट लेकर आए हैं। लिस्ट में शामिल शाओमी, रियलमी और वनप्लस सभी के फोन्स की कीमत 20 हजार रुपये से कम है।

मोबाइल से फोटोग्राफी करना पसंद है और नया फोन खरीदने जा रहे हैं तो कम बजट में भी पावरफुल कैमरा वाले मॉडल्स खरीदे जा सकते हैं। हम 20 हजार रुपये तक कीमत वाले ऐसे स्मार्टफोन्स की लिस्ट लेकर आए हैं, जो कैमरा परफॉर्मेंस के मामले में धाकड़ हैं और बेहतरीन फोटोग्राफी एक्सपीरियंस ऑफर करते हैं। लिस्ट में शाओमी, रियलमी और वनप्लस तीनों ब्रैंड्स के धांसू स्मार्टफोन्स शामिल हैं।
Redmi Note 13 5G
शाओमी के इस स्मार्टफोन का बेस वेरियंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है और यह 17,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। डिवाइस के बैक पैनल पर 108MP प्राइमरी कैमरा सेंसर के अलावा 2MP मैक्रो सेंसर दिया गया है और इसे 3x जूम का सपोर्ट मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Realme 11 5G
पावरफुल बजट डिवाइस का 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरियंट अमेजन और कंपनी वेबसाइट से 17,599 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें भी बैक पैनल पर 3x जूम सपोर्ट वाला 108MP कैमरा सेटअप मिलता है और 2MP सेकेंडरी लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए यह डिवाइस 16MP फ्रंट कैमरा के साथ आता है।
यह भी पढ़ें: भारत में सबसे सस्ते मिल रहे हैं ये 5G स्मार्टफोन, दमदार कैमरा से लेकर बड़े डिस्प्ले तक कमाल फीचर्स
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G
अगर आप OnePlus का स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो इस डिवाइस के बैक पैनल पर 108MP प्राइमरी कैमरा सेंसर के अलावा 2MP डेप्थ सेंसर और 2MP मैक्रो सेंसर वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसके अलावा फोन में 16MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह डिवाइस 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से
टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के
क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के
लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के
अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को
खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही
होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


