ऐसा होगा iPhone 15 सीरीज का कैमरा, लॉन्च से पहले ही हो गया बड़ा खुलासा

लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

ऐपल इस महीने iPhone 15 सीरीज के डिवाइसेज से पर्दा उठाने वाला है। इस सीरीज में चार मॉडल्स- iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max शामिल होंगे, जिनके कैमरा डीटेल्स सामने आए हैं।

ऐसा होगा iPhone 15 सीरीज का कैमरा, लॉन्च से पहले ही हो गया बड़ा खुलासा

कैलिफोर्निया की टेक कंपनी ऐपल ग्लोबल मार्केट में 12 सितंबर को होने वाले इवेंट में iPhone 15 लाइनअप से पर्दा उठाने वाली है। नई iPhone 15 सीरीज में चार मॉडल्स- iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max शामिल हैं। नए लाइनअप के डिवाइसेज में लाइटनिंग पोर्ट के बजाय USB टाइप-C पोर्ट मिलने की बात कन्फर्म हुई है और इसके कैमरा डीटेल्स भी सामने आए हैं। 

नए मॉडल्स के कैमरा डीटेल्स लॉन्च से पहले सामने आ गए हैं और इन्हें अब तक का सबसे बड़ा अपग्रेड देने की बात कही जा रही है। इनसाइडर इन्फॉर्मेशन और लीक्स से पता चला है कि किस iPhone 15 मॉडल में कौन-कौन से कैमरा सेंसर्स दिए जाएंगे। कैमरा परफॉर्मेंस के मामले में पहले ही आईफोन अन्य विकल्पों के मुकाबले दमदार हैं लेकिन नए अपग्रेड्स के साथ इनकी कोशिश प्रीमियम एंड्रॉयड मॉडल्स को पीछे छोड़ने की होगी। 

यह भी पढ़ें: 32 लाख रुपये में बिका 15 साल पुराना छोटू iPhone, वीडियो में देखें डिजाइन

iPhone 15 और iPhone 15 Plus का कैमरा 
लाइनअप के वनीला मॉडल्स में 48MP मेन सेंसर मिल सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह iPhone 14 Pro सीरीज में मिलने वाला 48MP कैमरा सेंसर नहीं है। इसके बजाय iPhone 15 और iPhone 15 Plus में नया सोनी सेंसर मिलेगा, जिसके साथ लो-लाइट कैमरा परफॉर्मेंस बेहतर हो जाएगी। इनके डुअल कैमरा सेटअप में 48MP, f/1.6 मेन कैमरा के साथ 12MP, f/2.4 अल्ट्रावाइड लेंस मिलेगा। 

iPhone 15 Pro का कैमरा
नए iPhone 15 Pro में यूजर्स को वहीं 48MP मेन सेंसर मिलेगा, जो मौजूदा iPhone 14 Pro में मिल रहा है। हालांकि, इस डिवाइस में कंपनी नया अल्ट्रावाइड कैमरा सेंसर देने वाली है। इसके अलावा टेलीफोटो कैमरा सेंसर भी पुराने मॉडल जैसा होने के बावजूद इससे मिलने वाली आउटपुट क्वॉलिटी बेहतर होने वाली है। मॉड्यूल में 48MP, f/1.8, Sony IMX803 1/1.3" मेन कैमरा, 12.7MP, f/2.8 टेलीफोटो लेंस और 13.4MP, f/2.2 अल्ट्रावाइड लेंस मिलेगा। 

यह भी पढ़ें: सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा ऐपल? iPhone 15 Pro Max के साथ 150W चार्जिंग केबल

iPhone 15 Pro Max का कैमरा
ऐपल के सबसे पावरफुल नए मॉडल में iPhone 14 Pro Max के कैमरा सेटअप जैसे ही मेन और अल्ट्रावाइड कैमरा सेंस्स मिलने वाले हैं लेकिन इसमें एक नया टेलीफोटो पेरीस्कोप जूम सेंसर मिलेगा। चुनिंदा रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पावरफुल आईफोन में 5x से 10x के बीच जूम क्षमता मिल सकती है। इस डिवाइस में 48MP, f/1.8, Sony IMX803 1/1.3" मेन कैमरा, 12.7MP, f/2.8, 85mm periscope lens, 1/1.9" टेलीफोटो लेंस और 13.4MP, f/2.2 अल्ट्रावाइड कैमरा सेंसर मिलने वाला है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़ऐसा होगा iPhone 15 सीरीज का कैमरा, लॉन्च से पहले हुआ बड़ा खुलासा