Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Apple iPhone 14 series and iPhone SE 3 2022 to see major changes know in details - Tech news hindi

सामने आई iPhone 14 series और iPhone SE 3 2022 को लेकर कई बड़ी बातें! जान लीजिये पुराने आईफोन से कैसे होंगे अलग

Apple टेक की दुनिया में सबसे ज्यादा अटकलो में रहने वाली कंपनी है। एक प्रोडक्ट के लॉन्च के बाद से ही अगले प्रोडक्ट के बारे में कयास लगने  शुरू हो जाते हैं। जैसे की iPhone 13 के लॉन्च के बाद से ही...

सामने आई iPhone 14 series और iPhone SE 3 2022 को लेकर कई बड़ी बातें! जान लीजिये पुराने आईफोन से कैसे होंगे अलग
Himani Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली Thu, 27 Jan 2022 08:24 AM
हमें फॉलो करें

Apple टेक की दुनिया में सबसे ज्यादा अटकलो में रहने वाली कंपनी है। एक प्रोडक्ट के लॉन्च के बाद से ही अगले प्रोडक्ट के बारे में कयास लगने  शुरू हो जाते हैं। जैसे की iPhone 13 के लॉन्च के बाद से ही लोगों को iPhone 14 के बारे में बहस करते हुए देखा। अब, कयास लगाए जा रहे हैं कि Apple इस साल iPhone के चार मॉडल लॉन्च करेगी।

यह iPhone 14, iPhone 14 Max, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max हो सकता है। यह 2022 में मिनी वर्जन को लॉन्च नहीं करेगी। इस फोन से पहले, एप्पल एक किफायती फोन iPhone SE 3 2022 की तीसरी जनरेशन को लॉन्च करेगी। अफवाहें यह भी कहती हैं कि Apple 2022 में भी किफायती MacBook और iPad लॉन्च कर सकता है।

 

 

एक नई सीरीज होने के नाते, iPhone 14 हार्डवेयर और डिजाइनिंग में कुछ बदलाव ला सकता है। सबसे अधिक संभावना पंच होल डिस्प्ले और नॉच डिस्प्ले से दूर होने की होगी। लेंस रिज़ॉल्यूशन में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। लोग अनुमान लगा रहे हैं कि Apple 48MP लेंस का उपयोग कर सकता है। साथ ही कंपनी 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन का इस्तेमाल करेगी।

इसी तरह, iPhone SE 3 2022 के डिजाइन में बदलाव देखने को मिल सकता है। गोलाकार होम बटन जेस्चर नेविगेशन के लिए रास्ता बना सकता है। इसमें A15 बायोनिक चिपसेट होगा। रियर और फ्रंट कैमरों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

 

 

ब्लूमबर्ग लेखक मार्क गुरमन का कहना है कि Apple बड़ी स्क्रीन आईमैक, एक नया आईमैक प्रो, और एक नया डिज़ाइन किया गया मैकबुक एयर और एक बेहद ही अच्छा एयरपॉड्स प्रो भी ला सकती है। इन चेंज के साथ, यह माना जाता है कि एसई और iPhone 14 के साथ सीरीज 8 में तीन नई ऐप्पल वॉच भी दस्तक दे सकती हैं।

ऐप पर पढ़ें