सपना नहीं सच! 3,295 रुपये में घर ले आएं iPhone 13, इस वेबसाइट पर मिल रही बंपर डील
बहुत से ग्राहक होंगे, जो आईफोन 13 खरीदने की चाहत रखते हैं। अलग-अलग वेबसाइट इस स्मार्टफोन पर डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं। Chroma वेबसाइट के जरिए आप iPhone 13 को काफी कम दाम पर खरीद सकते हैं।

हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें दावा किया गया कि आईफोन 13 सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन रहा है। बहुत से ग्राहक होंगे, जो आईफोन 13 खरीदने की चाहत रखते हैं, लेकिन महंगी कीमत के चलते ऐसा नहीं कर पा रहे। अलग-अलग वेबसाइट इस स्मार्टफोन पर डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं। हालांकि Chroma के जरिए आप iPhone 13 को काफी कम दाम पर खरीद सकते हैं। क्रोमा वेबसाइट पर फोन का 128 जीबी वेरिएंट आपको 3,295 की EMI पर मिल जाएगा।
कीमत और ऑफर
दरअसल, क्रोमा वेबसाइट पर एप्पल आईफोन 13 के 128 जीबी मॉडल को 9,900 रुपये की छूट के बाद 69,990 रुपये में बेचा जा रहा है। आप चाहें तो फोन को 3,295 रुपये महीना की ईएमआई पर भी ले सकते हैं। कंपनी HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 4000 रुपये का कैशबैक भी दे रही है। खास बात है कि आप 199 रुपये देकर फोन का केस और स्क्रीन प्रोटेक्टर खरीद सकते हैं।
iPhone 13 के फीचर्स
एप्पल के iPhone 13 में 6.1 सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है। यह डिस्प्ले 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन iOS 15 और Apple के A15 बायोनिक चिपसेट पर काम करता है। यह कुल पांच कलर ऑप्शन- रेड, ब्लू, ग्रीन, मिडनाइट, पिंक और स्टारलाइट में आता है।
इसमें 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा है जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। जबकि सेल्फी के लिए भी 12-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें 5जी कनेक्टिविटी, मैगसेफ वायरलेस चार्जिंग और वाई-फाई 6 कनेक्टिविटी का सपोर्ट है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




