Apple iPhone 12 की कीमतें हुईं लीक, ये होगी सभी वैरिएंट्स की कीमत

Oct 03, 2020 09:40 am ISTNootan Vaindel लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

12 अक्टूबर को ऐप्पल के एक इवेंट के होने की उम्मीद की जा रही है। बताया गया है कि इसी इवेंट आईफोन 12 के लॉन्च किया जा सकता है। एक नई रिपोर्ट में आईफोन 12 की कीमतों से जुड़ी जानकारी सामने आई है। कई...

Apple iPhone 12 की कीमतें हुईं लीक, ये होगी सभी वैरिएंट्स की कीमत

12 अक्टूबर को ऐप्पल के एक इवेंट के होने की उम्मीद की जा रही है। बताया गया है कि इसी इवेंट आईफोन 12 के लॉन्च किया जा सकता है। एक नई रिपोर्ट में आईफोन 12 की कीमतों से जुड़ी जानकारी सामने आई है। कई टिपस्टर ने जानकारी लीक की है जिससे पता चलता है। बताया गया है कि 64 जीबी स्टोरेज वाले 5.4 इंच के आईफोन 12 की कीमत 47,573 होगी, 128जीबी स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 51,238  रुपये हो सकती है। वहीं, 256जीबी स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 59,000 रुपये बताइ जा रही है।

इसी तरह, 6.1-इंच मॉडल के 64GB वेरिएंट की कीमत  54,903 रुपये होगी। 128 जीबी स्टोरेज के वैरिएंट की कीमत 58,568 रुपये और 256जीबी स्टोरेज के वैरिएंट 65,989 रुपये होगी। इसके अलावा आईफोन 12 प्रो की कीमत की बात करें तो 6.1 इंच वाले 128 जीबी स्टोरेज के साथ आने वाले वैरिएंट की कीमत 73,231 रुपये होगी। वहीं 256जीबी वैरिएंट की कीमत 80,561 रुपये है और 512जीबी वैरिएंट की कीमत 95,222 रुपये होगी।

वहीं अगर आईफोन के टॉप मॉडल की बात करें तो आईफोन प्रो मैक्स के 128 जीबी स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 80,561 होगी और 256जीबी वैरिएंट की कीमत व 512जीबी स्टोरेज मॉडल कीमत 1,02,553 रुपये होगी। एक रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि आईफोन 12 के पांच मॉडल लॉन्च किए जाएंगे। WinFuture की रिपोर्ट के अनुसार एंट्री-लेवल iPhone 12 मॉडल छह रंगों वेरिएंट में उपलब्ध होगा। जिसमें ब्लैक, व्हाइट, ब्लू, रेड, येलो और कोरल शामिल हैं।

Nootan Vaindel

लेखक के बारे में

Nootan Vaindel

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।