Samsung Galaxy Note 8 के लिए एंड्रॉयड ओरियो जारी!
Samsung Galaxy Note 8 स्मार्टफोन के लिए कंपनी ने एंड्रॉयड 8.0 ओरियो का अपडेट जारी कर दिया गया है। फ्रांस में यूजर ने अपडेट शुरू होने की जानकारी दी है। साथ ही ये भी जानकारी दी गई है कि बीटा अपडेट नहीं...
Samsung Galaxy Note 8 स्मार्टफोन के लिए कंपनी ने एंड्रॉयड 8.0 ओरियो का अपडेट जारी कर दिया गया है। फ्रांस में यूजर ने अपडेट शुरू होने की जानकारी दी है। साथ ही ये भी जानकारी दी गई है कि बीटा अपडेट नहीं है बल्कि एक स्टेबल अपडेट है। हालांकि कंपनी की ओर से रोलआउट से संबंधित कोई जानकारी नहीं दी गई है। टेक जगत के मुताबिक Galaxy Note 8 के ओरियो अपडेट में मार्च के सिक्योरिटी अपडेट और सैमसंग एक्सपीरियंस 9.0 तक कस्टम UI का भी अपडेट मिलेगा। एंड्रॉयड 8.0 ओरियो को पिछले साल अगस्त में रिलीज किया गया था। इस लिहाज से अपडेट देने में सैमसंग की ओर से कुछ देर हो गई है।
सैमसंग गैलेक्सी नोट8 के स्पेसिफिकेशन्स
सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में 6.3 इंच का क्वाड एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजोल्यूशन 2960x1440 पिक्सल है। स्क्रीन में बेजल कम हैं इसलिए ऐज टू ऐज डिस्प्ले भी कहा जा सकता है। नोट सीरीज की खासियत इसमें दिया गया एस पेन रहा है। इस बार कंपनी ने एस पेन यानी स्टाइलस में कई बड़े बदलाव किए हैं। मसलन इस पेन का टिप पतला है और अब यह बारिश में भी काम करेगा। इस फोन के रियर में डुअल ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। एक लेंस वाइड एंगल है जो f/1.7 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का है वहीं दूसरे कैमरे के तौर पर टेलीफोटो लेंस लगाया गया है है, ये f/2.4 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का ही है। इस कैमरे से 10X तक डिजिटल जूम हासिल किया जा सकता है। इसके सेल्फी कैमरे की बात करें तो ये f/1.7 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का है।