Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Ambrane Fitshot Flex launched in India with SpO2 sensor 7-day Battery life at Rs 1499 - Tech news hindi

जलवा बिखेरने आ गई ₹1500 से कम कीमत वाली Waterproof Smartwatch, 10min चार्ज पर चलेगी 24 घंटे; जानिए सबकुछ

Ambrane ने आज भारत में FitShot Flex नाम से एक नई स्मार्टवॉच लॉन्च की है। एम्ब्रेन फिटशॉट फ्लेक्स 1.69-इंच की ल्यूसिड डिस्प्ले स्क्रीन, 130+ वॉच फेस और कई हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स के साथ आती है।

Himani Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 30 March 2022 05:18 PM
हमें फॉलो करें

Ambrane ने आज भारत में FitShot Flex नाम से एक नई स्मार्टवॉच लॉन्च की है। एम्ब्रेन फिटशॉट फ्लेक्स 1.69-इंच की ल्यूसिड डिस्प्ले स्क्रीन, 130+ वॉच फेस और कई हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स के साथ आती है। इस स्मार्टवॉच की कीमत काफी कम है, लेकिन फीचर्स इसके काफी जबरदस्त हैं। बैटरी के मामले में भी स्मार्टवॉच काफी शानदार है। फिटशॉट फ्लेक्स में एक बार चार्ज करने पर 7 दिन की बैटरी लाइफ मिलती है। ऑडियो और कैमरा को भी स्मार्टवॉच द्वारा कंट्रोल किया जा सकता है।

 

Ambrane FitShot Flex की कीमत 
Ambrane की इस स्मार्टवॉच की कीमत 1499 रुपये है और यह आज से फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। यह 365 दिनों की वारंटी के साथ आती है। फिटशॉट फ्लेक्स दो स्मार्ट शेड्स- जेड ब्लैक और रोज पिंक में उपलब्ध है।

 

Ambrane FitShot Flex के स्पेसिफिकेशन 
फिटशॉट फ्लेक्स में कर्व्ड स्क्वायर फेस, सिलिकॉन स्ट्रैप, रस्ट-प्रूफ जिंक अलॉय बॉडी है और वॉच काफी हल्की है। इसकी 500 निट्स विविड 1.69″ फुल टच बड़ी स्क्रीन और ल्यूसिड डिस्प्ले के साथ आती है, स्क्रीन पर चिलचिलाती धूप पड़ने के बाद भी ये ब्राइट और क्लियर डिस्प्ले सपोर्ट देती है।

स्मार्टवॉच स्क्रैच-रेसिस्टेंट 2.5D OGS कर्व्ड पांडा ग्लास से बनी है। इसमें 240*240 रेजोल्यूशन वाली चमकदार रोशनी वाली आईपीएस एलसीडी स्क्रीन है। इसके अलावा, यह हर दिन एक नए रूप के लिए 130+ से अधिक क्लाउड-आधारित वॉच फेस के साथ आती है।

 

स्मार्टवॉच में 8 एक्स्सरसाइज मोड हैं। स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं में 24*7 SpO2 मॉनिटर, हार्ट रेट, ब्लड प्रेशर, ब्रीथ मोड, स्लीप मोड, पीरियड्स ट्रैकर आदि शामिल हैं। इसके अलावा, स्मार्टवॉच डेली एक्टिविटी ट्रैकर, स्ट्रेस, रिकॉर्ड और सेडेंटरी रिमाइंडर आदि को भी ट्रैक करती है। स्मार्टवॉच IP68 वाटरप्रूफ है और ये पसीने, पानी छींटे और बहुत कुछ का सामना कर सकती है।

फिटशॉट फ्लेक्स में एक बार चार्ज करने पर 7 दिन की बैटरी लाइफ मिलती है। स्मार्टवॉच आने वाले फोन कॉल और टेक्स्ट मेसेज का यूजर की कलाई पर अलर्ट भेजती है। ऑडियो और कैमरा को भी स्मार्टवॉच द्वारा कंट्रोल किया जा सकता है। यह आपको अलार्म, टाइमर सेट करने में सक्षम बनाती है।

ऐप पर पढ़ें