
लूट लो आखिरी मौका! Amazon सेल में Smartphone पर मिल रही ₹35,000 से ज्यादा की छूट
साल 2021 के कुछ आखिरी दिन बचें हैं, ऐसे में ई-कॉमर्स कंपनी Amazon अपने कई प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट दे रही है, लेकिन इस सेल में सबसे बेहतरीन डिस्काउंट पर स्मार्टफोन को बेचा जा रहा है। Amazon सेल...
साल 2021 के कुछ आखिरी दिन बचें हैं, ऐसे में ई-कॉमर्स कंपनी Amazon अपने कई प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट दे रही है, लेकिन इस सेल में सबसे बेहतरीन डिस्काउंट पर स्मार्टफोन को बेचा जा रहा है। Amazon सेल के दौरान, Xiaomi, Samsung, Redmi, iQOO जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोन पर भारी ऑफ़र और बहुत कुछ की घोषणा की गई है। आप स्मार्टफोन पर 35,000 रुपये से ज्यादा के डिस्काउंट का आनंद ले सकते हैं। Amazon सेल 25 दिसंबर से शुरू हुई थी और यह 31 दिसंबर तक चलेगी। अमजेन सेल में आप ₹1,500 तक की तत्काल छूट पाने के लिए अमेज़न पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। आप 12 महीने तक के लिए शानदार एक्सचेंज डील और आसान नो-कॉस्ट ईएमआई का भी लाभ उठा सकते हैं। आइए बताते हैं की सेल सबसे सस्ते में कौनसे फोन मिल रहे हैं:
ये भी पढ़े:- तहलका मचा रहे हैं Airtel और Vi के ये प्लान्स! तीन महीने तक हो जाएगी रिचार्ज की छुट्टी
Xiaomi 11 Lite NE 5G
हाल ही में लॉन्च हुआ Xiaomi 11 Lite NE 5G को आप ₹24,500 में खरीद सकते हैं, इसके साथ ही आपको आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड के जरिए ₹2,500 की तत्काल बैंक छूट भी मिल जाएगी। अगर आप अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करना चाहते हैं तो यह आपको 19,950 रुपये में मिल सकता है। इसके अलावा, आप फ्लैगशिप Mi फोन जैसे Mi 11X Pro, Mi 11X पर भी ₹2,500 तक की छूट पा सकते हैं।
Samsung Galaxy S20 FE 5G
अमेज़न ईयर एंड सेल में सैमसंग गैलेक्सी S20 FE 5G को 39,990 रुपये की रियायती कीमत पर ख़रीदा जा सकता है, जबकि इसकी एक्चुअल कीमत 74,990 रुपये है। यानी की आपको इस फोन पर 37,000 रुपये से भी ज्यादा की छूट मिल रही है। वहीं आप Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड से अतिरिक्त ₹1,500 की एडिशनल छूट प्राप्त कर सकते हैं और इसे ₹38,490 में खरीद सकते हैं।
Redmi Note 10S
अमेज़न एंड-ऑफ़-ईयर सेल के दौरान आप ₹14,999 में Redmi Note 10S को खरीद सकते हैं, साथ ही आप ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड पर ₹1000 की अतिरिक्त छूट प्राप्त कर सकते हैं। ऑन-एक्सचेंज ऑफर, आप ₹13,950 तक का एक्सचेंज बोनस प्राप्त कर सकते हैं।
Samsung Galaxy M52 5G
अमेज़न सेल के दौरान सैमसंग गैलेक्सी M52 5G के 6GB रैम और 128GB मेमोरी वेरिएंट को 29,000 रुपये में खरीद सकते हैं। साथ ही, Amazon से ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड पर ₹3000 की अतिरिक्त छूट प्राप्त कर सकते हैं।
iQOO Z3
iQOO Z3 अमेज़न सेल में ₹15,490 पर उपलब्ध है, इस डिस्काउंट में कूपन के साथ ₹3,000 की छूट और बैंक छूट शामिल है।

लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




