Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Amazon Great Republic day sale 2024 announced start from 14 Jan check all deals discounts and offers - Tech news hindi
बल्ले-बल्ले: Amazon की Great Republic Day सेल में बंपर छूट पर मिलेंगे टीवी-मोबाइल-लैपटॉप

बल्ले-बल्ले: Amazon की Great Republic Day सेल में बंपर छूट पर मिलेंगे टीवी-मोबाइल-लैपटॉप

संक्षेप:

ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर Great Republic Day Sale शुरू होने जा रही है और इसकी डेट्स अब सामने आ गई हैं। इस सेल के दौरान जबरदस्त डिस्काउंट्स और ऑफर्स का फायदा मिलेगा और यह सेल 14 जनवरी से शुरू होगी:

Fri, 5 Jan 2024 07:37 PMHimani Gupta लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर Great Republic Day Sale शुरू होने जा रही है और इसकी डेट्स अब सामने आ गई हैं। इस सेल के दौरान जबरदस्त डिस्काउंट्स और ऑफर्स का फायदा यूजर्स को मिलेगा और यह सेल 14 जनवरी से शुरू हो रही है। खास बात यह है कि अमेजन प्राइम कस्टमर्स को बाकियों से पहले सेल का फायदा मिलेगा। 

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस सेल में आपको मोबाइल से लेकर, फैशन, लैपटॉप, टीवी, स्मार्टवॉच, वॉटर हीटर, रूम हीटर जैसे लाखों सामानों पर टॉपम टॉप ऑफर्स मिलेंगे। SBI क्रेडिट कार्ड यूजर्स की भी फायदा मिलेगा क्योंकि SBI क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग और EMI ट्रांजैक्शन करने पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है।

इन स्मार्टफोन्स पर मिलेगा बड़ा डिस्काउंट
अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल के दौरान ग्राहकों को Oppo, Xiaomi, OnePlus, Samsung, Apple और Vivo जैसे ब्रैंड्स के धांसू स्मार्टफोन्स पर बड़ी छूट मिलेगी। अमेजन ने बताया है कि ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक्स, एक्सेसरीज और गैजेट्स पर बड़ी छूट मिलेगी। इसके अलावा आपको इस सेल में नो कॉस्ट ईएमआई का ऑफर मिलेगा। 

लैपटॉप, स्मार्टवॉच, अन्य एक्सेसरीज
Amazon Great Republic Day Sale में लैपटॉप, स्मार्टवॉच, हेडफोन, कैमरा, टैबलेट, स्पीकर, गेमिंग लैपटॉप, सीसीटीवी कैमरा, स्टोरेज डिवाइस, वाई-फाई राऊटर, प्रिंटर आदि बंपर डिस्काउंट पर खरीदे जा सकते हैं। इन प्रोडक्ट्स पर 40% से लेकर 80% से भी ज्यादा तक की छूट मिल सकती है। 

TV, AC, Fridge पर इतने रुपये की छूट
Smart TV और फ्रिज, कूलर, Air Conditioner, प्रोजेक्टर, वॉशिंग मशीन, Kitchen Chimney, माइक्रोवेव ओवन, डिशवॉशर, जैसे सामान 65% तक के डिस्काउंट पर मिल जाएंगे। इसे आप सस्ती EMI की मदद से खरीद सकते हैं। 

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta
दिल्ली की रहने वाली हिमानी गुप्ता को मीडिया में करीब 10 साल का एक्सपीरियंस है। लाइव हिन्दुस्तान में हिमानी बतौर डिप्टी कॉन्टेंट प्रोड्यूसर गैजेट्स सेक्शन में काम कर रही हैं। इससे पहले, उन्होंने नेटवर्क-18 समेत कई दूसरे संस्थानों में काम किया है। हिमानी ने महाराजा अग्रसेन और इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। खाली समय में कुकिंग और फिल्में देखना पसंद है। हर दिन कुछ नया सीखते रहने की कोशिश जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।