Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Alienware X15 R2 and X17 R2 gaming laptops launched check Price Features and All details - Tech news hindi

डेल ने लॉन्च किए दो धांसू एलियनवेयर गेमिंग लैपटॉप, देखें कीमत-फीचर्स

डेल ने हाल ही में अपने दो धांसू लेटेस्ट एलियनवेयर X15 R2 और X17 R2 गेमिंग लैपटॉप लॉन्च किए हैं, जो पिछले साल के R1 मॉडल को रिप्लेस करेंगे। नए लैपटॉप 12th जनरेशन के इंटेल कोर प्रोसेसर से लैस हैं।...

Arpit Soni लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 26 Jan 2022 06:55 PM
हमें फॉलो करें

डेल ने हाल ही में अपने दो धांसू लेटेस्ट एलियनवेयर X15 R2 और X17 R2 गेमिंग लैपटॉप लॉन्च किए हैं, जो पिछले साल के R1 मॉडल को रिप्लेस करेंगे। नए लैपटॉप 12th जनरेशन के इंटेल कोर प्रोसेसर से लैस हैं। लैपटॉप एलियनवेयर क्रायो-टेक कूलिंग को "एलियनवेयर एक्सक्लूसिव एलिमेंट 31 थर्मल इंटरफेस मटीरियल" के साथ पेश करेंगे। साथ ही, इनमें रियर हिंज पैनल के ऊपर 100 माइक्रो-एलईडी लगे हैं।

इतनी है एलियनवेयर X15 R2 और X17 R2 लैपटॉप की कीमत
X15 RS के बेस मॉडल की कीमत $2,199 (लगभग 1,64,679) और X17 R2 के बेस मॉडल की कीमत $2,299 (लगभग 1,72,175 रुपये) है। दोनों लैपटॉप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से यूएस और यूके में पहले से ही उपलब्ध हैं। कंपनी ने यह खुलासा नहीं किया है कि गेमिंग लैपटॉप भारत सहित अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कब लॉन्च किए जाएंगे।

एलियनवेयर X15 R2 और X17 R2 लैपटॉप के बेसिक स्पेक्स
- एलियनवेयर X15 R2 में 15.6 इंच का डिस्प्ले है, जिसे 165Hz या 360Hz रिफ्रेश रेट पर फुल HD और 240Hz रिफ्रेश रेट पर QHD कॉन्फिगर कर सकते हैं। एलियनवेयर X17 R2 में 17.3 इंच का डिस्प्ले है जिसे आप 165Hz/360Hz रिफ्रेश रेट पर फुल एचडी रेजोल्यूशन में या 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ अल्ट्रा एचडी रेजोल्यूशन प्राप्त कर सकते हैं। लैपटॉप नए एलियनवेयर एक्स-सीरीज़ कीबोर्ड के साथ आते हैं, जो 1.5 मिमी ट्रैवल, पर-की आरजीबी, एन-की रोलओवर और एंटी-घोस्टिंग के साथ आता है।

- दोनों गेमिंग लैपटॉप को 14-कोर कॉन्फ़िगरेशन के साथ इंटेल कोर i7-12700H और इंटेल कोर i9-12900H ऑप्शन में कॉन्फिगर किया जा सकता है। CPU को Nvidia GeForce RTX 3060, Nvidia GeForce RTX 3070, Nvidia GeForce RTX 3070Ti, Nvidia GeForce RTX 3080, और या Nvidia GeForce RTX 3080Ti GPU के साथ जोड़ा जा सकता है।

- लैपटॉप 16GB/32GB रैम के साथ 256GB-2TB PCle NVMe M.2 SSD (सिंगल) या 512GB-4TB RAID (डुअल) स्टोरेज ऑप्शन के साथ आते हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शन में यूएसबी-ए 3.2 जनरेशन 1, यूएसबी-सी 3.2 जनरेशन 2, थंडरबोल्ट, माइक्रोएसडी, एचडीएमआई 2.1 और 3.5 मिमी हेडफोन जैक शामिल हैं।
 

ऐप पर पढ़ें