Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़5 all times best popular apps for iphone ios

iPhone पर सबसे लोकप्रिय हैं ये 5 एप्स, क्या आपने की है कभी डाउनलोड?

Apple iphones के लाखों यूजर्स देशभर में हैं। कंपनी हर साल नए-नए iPhones को बाजार में लॉन्च करती...

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली Wed, 11 July 2018 01:23 PM
हमें फॉलो करें

iPhone पर सबसे लोकप्रिय हैं ये 5 एप्स, आप भी करें डाउनलोड!

1 / 6

Apple iphones के लाखों यूजर्स देशभर में हैं। कंपनी हर साल नए-नए iPhones को बाजार में लॉन्च करती है। पिछले साल कंपनी ने iPhone X, iPhone 8, iPhone 8 Plus को लॉन्च किया था।

Apple ने अपने प्रोडक्ट्स के लिए एप स्टोर भी बनाया है। कंपनी ने जब यह स्टोर बनाया था तब इसमें सिर्फ पांच सौ एप्स ही थीं। पिछले दस सालों में एप स्टोर पर एप्स की संख्या में काफी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। अब इसमें 45 लाख एप्स से ज्यादा एप्स शामिल हो गई हैं। 

ये भी पढ़ें: Amazon Prime Day Sale: सिर्फ 2 घंटे में मिल जाएगा OnePlus 6, Redmi; Q & A फॉर्मेट में जानिए सेल के बारे में

एप स्टोर के दसवें जन्मदिन पर एप फर्म एप एनी ने आईओएस पर सबसे लोकप्रिय रहने वाली एप्स की सूची जारी की है। यहां हम आपको उन 5 एप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सबसे लोकप्रिय एप्स रही हैं।

ये भी पढ़ें: NETFLIX: लॉन्च हुआ ये फीचर, अपने आप डाउनलोड हो जाएंगे अगले एपिसोड

फेसबुक

2 / 6

सोशल एप फेसबुक का इस्तेमाल आज के समय में काफी संख्या में लोग करते हैं। फेसबुक की मदद से वे अपने दोस्तों से कनेक्ट रह पाते हैं। इसके साथ ही वे हजारों दोस्तों के सामने अपनी बातों को भी रख पाते हैं। फेसबुक एप आईफोन की सबसे लोकप्रिय एप है।

फेसबुक मैसेंजर

3 / 6

फेसबुक मैसेंजर एप इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। इस एप को करोड़ों यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं। इस एप के जरिए फेसबुक यूजर्स एक दूसरे से चैट करते हैं।

यूट्यूब

4 / 6

यूट्यूब इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। यूट्यूब एक वीडियो उपलब्ध कराने वाला प्लेटफॉर्म है। इस प्लेटफॉर्म पर लोग अपने मन पसंद के वीडियो, फिल्में आदि को देख सकते हैं व अपलोड कर सकते हैं।

व्हाट्सएप मैसेंजर

5 / 6

इंस्टैंट मैसेजिंग एप और फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप भी बड़ी संख्या में यूजर्स इस्तेमाल करते हैं। वीडियो कॉलिंग, वॉयस कॉलिंग, पेमेंट, चैटिंग आदि के फीचर इस एप में मिलते हैं। यह इस सूची में चौथे नंबर पर है।

गूगल मैप्स

6 / 6

जब भी हम और आप नए शहर या नई जगह जाते हैं और वहां रास्ते भूल जाते हैं तो फिर गूगल मैप्स का सहारा लेते हैं। गूगल मैप्स की मदद से दुनियाभर के रास्ते ढूंढे जा सकते हैं। आईओएस पर हमेशा लोकप्रिय रहने वाली एप्स में यह पांचवें नंबर पर है। 

ऐप पर पढ़ें