
भारत में अब सैटेलाइट से चलेगा इंटरनेट, एलन मस्क की कंपनी मुंबई में दिखाएगी डेमो
संक्षेप: Elon Musk की Starlink 30 और 31 अक्टूबर को मुंबई में डेमो रन करेगी जिससे GMPCS लाइसेंस मानकों के पालन को दिखाया जा सके। यह टेस्ट भारत में कंपनी की सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस लॉन्च से पहले एक बड़ा कदम है।
अमेरिकी अरबपति Elon Musk की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink भारत में अपनी एंट्री की तैयारी के एक जरूरी चरण में पहुंच चुकी है। कंपनी 30 और 31 अक्टूबर को मुंबई में सिक्योरिटी और टेक्निकल डेमो रन करने जा रही है। यह डेमो भारत में सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस शुरू करने से पहले की अनिवार्य प्रक्रिया का हिस्सा है।
सूत्रों के मुताबिक, Starlink को भारत में प्रोविजनल स्पेक्ट्रम एलॉट किया गया है और इन्हीं फ्रीक्वेंसी पर यह डेमो किया जाएगा। कंपनी इन टेस्ट्स के जरिए यह दिखाएगी कि उसका नेटवर्क GMPCS (Global Mobile Personal Communication by Satellite) लाइसेंस से जुड़ी सभी तकनीकी और सुरक्षा शर्तों का पालन करता है।
कानूनी एजेंसियों के सामने होगा डेमो
पहला डेमो कानून एजेंसियों (law enforcement agencies) की मौजूदगी में होगा, ताकि सरकार यह तय कर सके कि Starlink की सैटेलाइट कनेक्टिविटी भारतीय सुरक्षा मानकों और डाटा प्रोटेक्शन पॉलिसीज के अनुरूप है। बता दें, भारत में Starlink की लॉन्च प्रक्रिया पिछले कुछ महीनों से चर्चा में रही है। कंपनी को देश में कॉमर्शियल ऑपरेशंस शुरू करने से पहले कई मंजूरियां लेनी होती हैं, जिनमें सुरक्षा, तकनीक और स्पेक्ट्रम इस्तेमाल से जुड़ी परमिशंस शामिल हैं।
कंपनी का डेमो रन के सक्सेसफुल होने के बाद Starlink को भारत में अपने सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विसेज लॉन्च करने का रास्ता साफ हो सकता है। स्टारलिंक का मकसद दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों तक हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाना है, जहां ट्रेडिशनल फाइबर या मोबाइल नेटवर्क लिमिटेड हैं।
ऐसे में अगर सब कुछ स्टारलिंक की योजना के हिसाब से चलता है, तो यह डेमो Starlink की भारत में आधिकारिक लॉन्चिंग से पहले का सबसे बड़ा कदम साबित हो सकता है, जिससे देश में सैटेलाइट इंटरनेट के एक नए एरा की शुरुआत होगी।

लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




