Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Starlink Internet prices are fake says company said its website glitch real plans will launch after govt approval
Starlink ने भारत में दिखाईं झूठी कीमतें, कंपनी ने बताया Website Glitch, फर्जी प्राइस देखकर यूजर्स हैरान

Starlink ने भारत में दिखाईं झूठी कीमतें, कंपनी ने बताया Website Glitch, फर्जी प्राइस देखकर यूजर्स हैरान

संक्षेप:

Starlink ने स्पष्ट किया है कि वेबसाइट पर दिखाई गई कीमतें सिर्फ डमी डेटा थीं। भारत में अभी प्राइसिंग और ऑर्डरिंग शुरू नहीं हुई है। जानें क्या हुआ, क्यों हंगामा हुआ और अब क्या इंतज़ार करना होगा।

Dec 09, 2025 11:00 am ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सम्बंधित सुझाव

पिछले कुछ घंटों में, जो उत्सुकता और चर्चा Starlink के भारत लॉन्च को लेकर शुरू हुई थी, वह अचानक एक बड़ी उलझन में बदल गई। कारण Starlink की आधिकारिक वेबसाइट पर अचानक एक “configuration glitch” आया, जिससे उस पर दिख रही कीमतें (8,600 रुपए प्रति माह + 34,000 रुपए हार्डवेयर किट) असली समझ ली गईं। सोशल मीडिया से लेकर टेक न्यूज साइट तक, हर तरफ Starlink की “महंगी” सब्सक्रिप्शन प्लान की बातें हो रही थीं। लेकिन जल्द ही कंपनी ने सफाई दी कि ये सारी जानकारी सिर्फ टेस्ट डेटा थी असली प्राइसिंग या ऑर्डरिंग अभी शुरू नहीं हुई है। Regulatory मंजूरी भी अभी पूरी नहीं हुई है, इसलिए फिलहाल भारत में Starlink सेवा की शुरुआत नहीं हो सकती।

सम्बंधित सुझाव

क्या हुआ था: वेबसाइट ग्लिच और फेक प्राइसिंग

8 दिसंबर 2025 को Starlink की भारत-वर्जन वेबसाइट पर ऐसा डेटा दिखा कि जैसे सेवा तुरंत शुरू हो रही हो। Residential प्लान में 8,600 रुपए माह + एक-बार 34,000 रुपए की हार्डवेयर किट का उल्लेख था। किट में डिश एंटीना, राउटर, माउंटिंग किट, केबल आदि शामिल दिखाए गए थे। साथ ही, अनलिमिटेड डेटा, 99.9% अपटाइम, वेदर-रेज़िस्टेंस आदि खूबियों का दावा भी था।

इस जानकारी के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई लोग पूछने लगे कि क्या StarlinkFiber- जैसा इंटरनेट अब भारत में मिलेगा? लेकिन कुछ ही देर बाद, Starlink ने सफाई दी कि वह "फ़ोन ऑफिशियल प्लान" नहीं है। ये जो आंकड़े देखे गए वे सिर्फ internal test/dummy values थीं गलती से सार्वजनिक हो गयी थीं।कंपनी ने स्पष्ट किया कि India वेबसाइट अभी लाइव नहीं है, प्राइसिंग तय नहीं हुई है, और अभी तक कोई ऑर्डरिंग स्वीकार नहीं की जा रही है।

क्यों रुका है Starlink का भारत रोल-आउट

Starlink की तरफ से बताया गया है कि सेवा का भारत में शुरू होना अब सरकारी मंजूरी पर निर्भर है। कंपनी अभी final regulatory clearance मिलने की प्रक्रिया में है। वर्तमान में भारत में Starlink का कवर मैप (availability map) भी “pending regulatory approval” दिखा रहा है मतलब, अभी सेवा आधिकारिक रूप से शुरू नहीं हो सकती। इस वजह से, फिलहाल रजिस्ट्रेशन, ऑर्डर या सब्सक्रिप्शन शुरू नहीं हुआ है। Starlink ने कहा है कि वे जैसे ही मंजूरी मिलती है वेबसाइट और सेवा दोनों तुरंत एक्टिव कर देंगे।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta
दिल्ली की रहने वाली हिमानी गुप्ता को मीडिया में करीब 10 साल का एक्सपीरियंस है। लाइव हिन्दुस्तान में हिमानी बतौर डिप्टी कॉन्टेंट प्रोड्यूसर गैजेट्स सेक्शन में काम कर रही हैं। इससे पहले, उन्होंने नेटवर्क-18 समेत कई दूसरे संस्थानों में काम किया है। हिमानी ने महाराजा अग्रसेन और इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। खाली समय में कुकिंग और फिल्में देखना पसंद है। हर दिन कुछ नया सीखते रहने की कोशिश जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।