Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Starlink India Pricing Leak Satellite Internet Plans May Start at 2500 rupees Per Month
भारत में सैटेलाइट से इंटरनेट चलाएगी एलन मस्क की कंपनी, इतनी होगी प्लान्स की कीमत

भारत में सैटेलाइट से इंटरनेट चलाएगी एलन मस्क की कंपनी, इतनी होगी प्लान्स की कीमत

संक्षेप:

स्टारलिंक जल्द ही भारत में अपने सैटेलाइट इंटरनेट प्लान्स पेश कर सकती है, जो मुख्य रूप से ग्रामीण और रिमोट क्षेत्रों को टारगेट करेंगे। हालांकि, यह सर्विस भारतीय टेलीकॉम कंपनियों का विकल्प नहीं बनेगी।

Dec 10, 2025 04:57 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Elon Musk की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink भारत में अपनी एंट्री को लेकर लगातार चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अपने रिटेल प्लान्स की कीमत 2,500 रुपये से 3,500 रुपये प्रतिमाह के बीच रख सकती है। यह कीमत भारतीय टेलीकॉम कंपनियों के मौजूदा इंटरनेट प्लान्स से कई गुना ज्यादा है, लेकिन Starlink की सर्विस का मकसद भी मुख्य रुप से दूर-दराज, कनेक्टिविटी से दूर इलाकों और चुनिंदा इंडस्ट्रीज को टारगेट करना है।

कुछ दिन पहले Starlink ने भारत के लिए अपने प्लान का प्रीव्यू प्राइस 8,600 रुपये प्रति माह दिखाया था, जिसे कुछ ही घंटों के भीतर वेबसाइट से हटा दिया गया। कंपनी ने इसे टेक्निकल गड़बड़ी बताया और कहा कि आधिकारिक कीमतें तभी घोषित होंगी जब DoT (Department of Telecommunications) से सभी रेग्युलेटरी अप्रूवल और स्पेक्ट्रम मिल जाएगा।

ये भी पढ़ें:Google का धमाका! आ गया AI Plus; देगा पहले सिर्फ प्रोफेशनल्स को मिलने वाले फीचर्स

टेलीकॉम कंपनियों से कोई मुकाबला नहीं

Elon Musk ने एक पॉडकास्ट में Zerodha के को-फाउंडर निखिल कामत से बातचीत में बताया कि Starlink का मकसद भारतीय टेलीकॉम कंपनियों से मुकाबला करना नहीं है। उन्होंने कहा कि LEO (Low-Earth-Orbit) सैटेलाइट तकनीक घनी आबादी वाले क्षेत्रों में भारी डेटा डिमांड को संभाल नहीं सकती। इसलिए Starlink शहरी भारत के लिए नहीं, बल्कि ग्रामीण, पहाड़ी, जंगलों और रिमोट इलाकों के लिए सबसे ज्यादा काम की साबित होगी।

जहां तक तुलना की बात है, भारत में Jio और Airtel जैसी कंपनियां पहले से ही 90 प्रतिशत से ज्यादा कवरेज के साथ 4G/5G और FWA इंटरनेट ऑफर कर रही हैं। इनके एंट्री-लेवल फाइबर और FWA प्लान्स 500 से 1,000 रुपये प्रति माह के बीच उपलब्ध हैं। इसके मुकाबले Starlink के संभावित प्लान 3 से 5 गुना महंगे होंगे, इसलिए यह सर्विस मुख्य रूप से complementary की तरह काम करेगी और ना कि पूरी तरह से टेलीकॉम सेक्टर को बदलने वाली सर्विस की तरह।

ये भी पढ़ें:मौका! कैमरा वाली इस स्मार्टवॉच में लग जाता है SIM कार्ड, कीमत ₹3000 से भी कम

पड़ोसी देशों में इतनी रखी गई है कीमत

भारत के पड़ोसी देशों में Starlink की कीमतें काफी अलग हैं। बांग्लादेश में मासिक प्लान 40-50 डॉलर (3,400-4,300 रुपये) के बीच हैं, जबकि सेटअप की कीमत 300-400 डॉलर (25,800-34,400 रुपये) है। वहीं श्री लंका में मासिक प्लान 100-125 डॉलर (8,600-10,750 रुपये) और सेटअप की कीमत 900-1,000 डॉलर (77,400-86,000 रुपये) है। इन देशों में Starlink की डाउनलोड स्पीड 190–360 Mbps तक बताई गई है, जो ग्रामीण इलाकों के लिए काफी अट्रैक्टिव साबित हो सकती है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।