
अगले साल से स्कूलों में बैन होंगे स्मार्टफोन, इस देश ने बना दिया कानून
साउथ कोरिया ने घोषणा की है कि मार्च, 2026 से स्कूलों दौरान स्मार्टफोन और डिजिटल डिवाइस का इस्तेमाल पूरी तरह बैन होगा। इस फैसले का मकसद स्टूडेंट्स में सोशल मीडिया की लत कम करना और उनकी पढ़ाई पर फोकस करना है।
साउथ कोरियन टेक कंपनियों Samsung और LG के डिवाइसेज भले ही दुनियाभर में धूम मचा रहे हों लेकिन खुद इस देश ने किशोंरों को फोन की लत से बचाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। इस देश ने घोषणा की है कि मार्च, 2026 से स्कूल की क्लासेज में स्मार्टफोन और बाकी डिजिटल डिवाइसेज का इस्तेमाल पूरी तरह बैन कर दिया जाएगा। इसके लिए बाकायदा एक नया कानून बनाया गया है।
इस वजह से कंपनी को लेना पड़ा फैसला
बीते कुछ साल में बच्चों और किशोरों में सोशल मीडिया और मोबाइल गेम्स की आदत और लत तेजी से बढ़ रही है। एक सरकारी सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ था कि करीब 37 प्रतिशत हाई-स्कूल स्टूडेंट्स सोशल मीडिया के असर को उनकी जिंदगी पर महसूस करते हैं। वहीं, 22 प्रतिशत ने स्वीकार किया कि उन्हें फोन के बिना चिंता और बेचैनी होने लगती है। सरकार का मानना है कि फोन से दूरी बनाने की स्थिति में स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई पर अच्छे से ध्यान दे पाएंगे।
इन लोगों पर लागू नहीं होगा नया नियम
साउथ कोरिया ने साफ किया है कि नया कानून सभी पर एक तरह से लागू नहीं होगा। दिव्यांग स्टूडेंट्स के अलावा जिन स्टूडेंट्स को पढ़ाई के लिए खास तरह के टेक सोर्सेज की जरूरत पड़ती है, उन्हें छूट दी जाएगी। दरअसल, इस नए कानून का मकसद किसी की पढ़ाई को प्रभावित करना नहीं है और क्लास में फोकस बढ़ाने की कोशिश पर है।
नए फैसले का कई एक्सपर्ट्स और टीचर्स ने स्वागत किया है और उनका मानना है कि इससे बच्चों के फोकस में सुधार होगा और उनका सोशल बिहेवियर भी बेहतर होने वाला है। हालांकि, कुछ आलोचकों का कहना है कि स्टूडेंट्स के डिजिटल राइट्स और स्वतंत्रता को रोकना गलत है और उनमें खुद समझ पैदा करनी होगी कि वे कितना इस्तेमाल यूज करते हैं।
बता दें, नीदरलैंड जैसे कुछ देशों में पहले ही ऐसे प्रतिबंध लागू किए गए हैं और इस बदलाव के सकारात्मक फैसले सामने आए हैं। संभव है कि आने वाले वक्त में बाकी देशों में भी ऐसा बदलाव किया जाए।

लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




