गजब की डील: लॉन्च प्राइस से ₹25,000 सस्ता हुआ Sony का 65 इंच स्मार्ट टीवी; डॉल्बी साउंड से घर बनेगा थिएटर
Sony BRAVIA का 2M2 सीरीज 65 इंच 4K अल्ट्रा HD स्मार्ट टीवी अभी अमेजन पर लॉन्च प्राइस से बहुत कम कीमत पर बेचा जा रहा है। यह टीवी अभी 25,000 रुपए तक सस्ता मिल रहा है। जानें इस डील की पूरी डिटेल:

Sony Smart TV Price Cut: अगर आप बड़ी स्क्रीन, शानदार पिक्चर क्वालिटी और स्मार्ट फीचर्स वाला TV लेने का सोच रहे हैं तो यह डील आपके लिए है। Sony BRAVIA 2M2 सीरीज का 65 इंच 4K Ultra HD Smart TV ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर भारी डिस्काउंट पर बेचा जा रहा है। बता दें कि यह टीवी 97,999 रुपए में लॉन्च हुआ है, लेकिन अब भारी डिस्काउंट के साथ 25,000 रुपए की छूट पर खरीद सकते हैं। Sony BRAVIA 2M2 सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसका 65 इंच का बड़ा 4K Ultra HD डिस्प्ले है, जो हर सीन को क्रिस्टल-क्लियर और रंगों को ज्यादा लाइव बनाता है। यह टीवी Netflix, YouTube, Prime Video और अन्य OTT ऐप्स तक आसान पहुंच देता है। इसके अलावा Dolby Atmos और Dolby Audio जैसे साउंड फीचर्स इसे घर में ही थिएटर जैसा अनुभव देने में मदद करते हैं। जानें इस स्मार्ट टीवी पर मिलने वाले सभी ऑफर्स के बारे में:
सम्बंधित सुझाव

37% OFF

Sony 164 cm (65 inches) BRAVIA 5 Series 4K Ultra HD Smart Mini LED Google TV K-65XR55A
Sony 164 cm (65 inches) BRAVIA 5 Series 4K Ultra HD Smart Mini LED Google TV K-65XR55A

₹157190
₹249900खरीदिये

46% OFF

Sony 164 cm (65 inches) BRAVIA 2M2 Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV K-65S25BM2
Sony 164 cm (65 inches) BRAVIA 2M2 Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV K-65S25BM2

₹75490
₹139900खरीदिये

41% OFF

Sony 164 cm (65 inches) BRAVIA 8M2 Series 4K Ultra HD Smart OLED Google TV K-65XR80M2
Sony 164 cm (65 inches) BRAVIA 8M2 Series 4K Ultra HD Smart OLED Google TV K-65XR80M2

₹297340
₹499900खरीदिये
Sony BRAVIA 65 इंच Smart TV सबसे बड़ा डिस्काउंट
Sony BRAVIA 2 Series का 65 इंच 4K Ultra HD Smart TV उन लोगों के लिए बढ़िया ऑप्शन है जो घर में बड़ी स्क्रीन पर थिएटर जैसा मज़ा लेना चाहते हैं। इस मॉडल की लॉन्च कीमत 97,990 रुपए थी, लेकिन फिलहाल यह Amazon पर 75,490 रुपए में मिल रहा है। यानी सीधा लगभग 22,500 रुपए का प्राइस कट। इतना ही नहीं, Amazon इस पर 2,500 रुपए का कूपन डिस्काउंट भी दे रहा है, जिससे कुल बचत करीब 25,000 रुपए तक पहुंच जाती है। अगर आप किसी भी बैंक के कार्ड से पेमेंट करते हैं तो अतिरिक्त 1,000 रुपए की छूट का फायदा भी मिल सकता है।
Sony BRAVIA 2M2 Series 4K Ultra HD फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो यह 65 इंच का बड़ा Smart TV 4K HDR डिस्प्ले के साथ आता है, जिससे पिक्चर साफ, रंगीन और डिटेल में दिखती है। साउंड के लिए Dolby Atmos सपोर्ट दिया गया है, जो मूवी और म्यूजिक का अनुभव और बेहतर बनाता है। साथ ही Google TV प्लेटफॉर्म मिलने से आप Netflix, YouTube और Prime Video जैसे ऐप्स आसानी से चला सकते हैं। कुल मिलाकर यह टीवी एक मजबूत होम एंटरटेनमेंट पैकेज साबित होता है।
ऐसे में अगर आप बड़े कमरे और परिवार के लिए एक परफेक्ट Smart TV ढूंढ रहे हैं, तो यह डील आपके लिए है। पिक्चर प्रोसेसिंग के लिए यह 4K Processor X1 और 4K X-Reality PRO तकनीक का उपयोग करता है, जिससे रंग और डिटेल और भी बेहतर दिखते हैं। साउंड की बात करें तो इस टीवी में 20W स्पीकर्स और Dolby Atmos & Dolby Audio सपोर्ट है, जो घर बैठे ही सिनेमाई साउंड अनुभव देता है। कनेक्टिविटी के लिए 4 HDMI पोर्ट्स और 2 USB पोर्ट्स हैं इससे आप गेम कंसोल, ब्लू-रे प्लेयर, सेट-टॉप बॉक्स और USB ड्राइव जैसे डिवाइस आसानी से जोड़ सकते हैं।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




